हमीरपुर में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही, डाकिए के कमरे से 800 लोगों की डाक बरामद

by

कॉल लेटर, आधार-पैन कार्ड और एटीएम कार्ड दो महीने तक कमरे में दबाए, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

एएम नाथ। हमीरपुर :
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। उप डाकघर भलेठ की करोट डाक शाखा से जुड़े एक ग्रामीण डाक सेवक के किराए के कमरे से करीब 800 लोगों की दो महीने पुरानी डाक बरामद हुई है। बरामद डाक में कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार संबंधित ग्रामीण डाक सेवक के जिम्मे लगभग 20 गांवों में डाक वितरण की जिम्मेदारी थी। पिछले कुछ समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें समय पर डाक नहीं मिल रही है। शिकायतों के आधार पर 16 जुलाई को डाक निरीक्षक ने शाखा का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड में कई डाक “होल्ड” पर दर्ज मिलीं। जब लाभार्थियों से संपर्क किया गया तो कई लोगों ने बताया कि उन्हें संबंधित डाक कभी मिली ही नहीं, जबकि कुछ ने कहा कि डाक तो मिली, लेकिन उनसे प्राप्ति के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए।
इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित डाक सेवक के किराए के कमरे की तलाशी ली। वहां से करीब 200 पंजीकृत और 600 सामान्य डाक बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कर्मचारी डाकघर से डाक लेकर कुछ लोगों तक ही पहुंचाता था, जबकि शेष डाक अपने कमरे में जमा कर देता था।
मामला उजागर होने के बाद डाक विभाग ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके कमरे से बरामद सभी डाक को संबंधित लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमीरपुर मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक के.एस. चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएड में दाखिला लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर : सामान्य वर्ग के 45 अंक लेने और आरक्षित वर्ग के 37 अंक लेने वाले छात्र भी होंगे पात्र

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवसर्सिटी की केंद्रीय बीएड एडमिशन कमेटी ने एचपी स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए प्राप्त अंकों की शर्त में आठ अंकों की छूट दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया

एएम नाथ । धर्मशाला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित बस अडडा में गेट मीटिंग कर सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना...
Translate »
error: Content is protected !!