शिमला में तीन लैपटॉप चोरी का मामला सुलझा, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

by

एएम नाथ। शिमला :शिमला पुलिस ने कमरे से तीन लैपटॉप चोरी होने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों लैपटॉप भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस की त्वरित जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अंजाम दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई को पुलिस थाना छोटा शिमला में मल्याणा निवासी अमित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके कमरे से तीन लैपटॉप चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों के साथ-साथ तकनीकी जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के चंडीगढ़ में होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीनों लैपटॉप भी बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उसका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

ऊना, 6 सितम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ किया : मशरूम की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों, उत्पादकों, उद्यमियों और उद्योगों को एक मंच पर आने का किया आह्वान

एएम नाथ।  सोलन  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मशरूम की जीवन अवधि (शेल्फ लाइफ) बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे...
Translate »
error: Content is protected !!