हरोली थाना में तैनात ASI निर्मल पटियाल 3000 रुपये रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार

by

ऊना : हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ऊना जिले के हरोली थाना में तैनात एएसआई निर्मल पटियाल को 3000 रुपये की रिश्वत  लेते रंगे हाथों में सफलता हासिल की है।  विजिलेंस की टीम ने इस कार्रवाई को डीएसपी विजिलेंस कुलविंदर सिंह की अगुवाई में अंजाम दिया है. घटना के संबंध में आरोपी एएसआई  के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून  के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है.सोमवार दोपहर को आरोपी एएसआई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि दो गुटों में मारपीट की घटना को लेकर समझौता करवाने के लिए इस एएसआई ने एक पक्ष से 3000 रुपये मांगे थे. इस पर विजिलेंस को शिकायत दी गई थी. स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के थाना ऊना में हरोली उपमंडल के भदसाली गांव के रहने वाले अंकिश कुमार उर्फ मोनू पुत्र रामकुमार राणा ने शिकायत दी थी. शिकायत में कहा कि थाना हरोली में उनके और प्रतिवादी पक्ष के बीच मारपीट की घटना को लेकर क्रॉस शिकायतें लंबित हैं।

इसी मामले में उन्होंने समझौता करने की पेशकश की तो आरोपी सहायक उप निरीक्षक निर्मल पटियाल ने 3000 रुपये की डिमांड कर दी. पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे मांगे जाने पर पीड़ित ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ऊना को मामले की जानकारी दी. इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया।

विजिलेंस योजना के मुताबिक, रविवार रात पीड़ित युवक विजिलेंस द्वारा दिए गए करेंसी नोट लेकर आरोपी एएसआई के पास पहुंचा और उसने वह राशि एएसआई .सुपुर्द भी कर दी. इसके तुरंत बाद विजिलेंस की टीम ने हरोली थाने में पहुंचकर अंकेश कुमार द्वारा एएसआई को दिए रुपये भी बरामद किए और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल कर ली. आरोपी एसएसआई हिमाचल प्रदेश के पालमपुर का रहने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
article-image
पंजाब

स्पीकर राणा केपी सिंह और सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी वर्कशॉप का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: स्पीकर राणा केपी सिंह बीबीएमबी वर्कशॉप के ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने हेतु तकनीकी माहिरो द्वारा लगातार यतन जारी: सांसद मनीष तिवारी तकनीकी...
पंजाब

दो साल की बच्ची के साथ पूर्व सैनिक ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी ग्रिफतार

गढ़शंकर के तहत गांव पद्दी खुशी  के  पूर्व सैनिक ने दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित के परिवार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी होंगे ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’

हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार शाम को जिला के पुलिस, प्रशासनिक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जनवरी को होने वाले उपराष्ट्रपति के हमीरपुर जिले के दौरे की तैयारियों...
Translate »
error: Content is protected !!