घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश

by

घुमंतू गुज्जर समुदाय के सशक्तिकरण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय, चम्बा में घुमंतू गुज्जर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चम्बा जिले से आए गुज्जर समुदाय के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव उपायुक्त के समक्ष रखे, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने घुमंतू गुज्जर समुदाय के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रस्तुत सुझावों पर शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। इनमें गुज्जर हॉस्टल साहू में घुमंतू परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता देने, प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं को सरल बनाने, बाहरवीं कक्षा तक शिक्षा उपलब्ध करवाने, रहने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हॉस्टल में बच्चों की संख्या 25 से बढ़ाकर 100 करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों द्वारा गांव पहलुई, कुड़था, धनग्रां एवं खिलगानोतु में प्राथमिक पाठशालाएं खोलने, राजकीय उच्च पाठशाला कुरेना को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा देने, चुराह तहसील की भगेइगड़ पंचायत के कंगेला गांव में माध्यमिक पाठशाला खोलने, सरकार द्वारा बंद किए गए गुज्जर हॉस्टल किहार एवं कलसुईं को पुनः आरंभ करने तथा तीसा तहसील में नया गुज्जर हॉस्टल खोलने की मांग पर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को इस दिशा में संभावनाएं तलाश कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने संबंधित विभाग को यह भी निर्देश दिए कि दूरदराज के ऐसे क्षेत्रों, जहां विद्यालय उपलब्ध नहीं हैं, वहां समग्र शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यालय से वंचित बच्चों के लिए गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र (एनआरएसटी) स्थापित करने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप विशेष शिक्षा प्रदान की जा सके।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को गुज्जर समुदाय के लिए जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए समुदाय के कुछ लोगों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में प्रशिक्षित करने तथा विशेष रूप से महिलाओं को दाई का प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही बच्चों के लिए मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने के लिए भी जरूरी कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।
प्रतिनिधियों की मांग पर उपायुक्त ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए संबंधित विभाग को उपयुक्त समाधान तलाशने के निर्देश दिए। वहीं, गुज्जर समुदाय की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दूध उत्पादन को व्यवस्थित कर उसे मिल्कफेड से जोड़ने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया।
बैठक में एसडीएम प्रियांशु खाती, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, बीडीओ महेश चंद ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, प्रारंभिक शिक्षा विभाग से बलबीर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग गुणवत्ता से भाग सिंह, महिला एवं बाल विकास से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, अध्यक्ष गुज्जर कल्याण सभा हसन दीन, सचिव मोहम्मद रफी, प्रेस सचिव अलादित्ता सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के लिए जल्द खोल दी जाएगी ढली टनल, मिलेगी जाम से मुक्ति : अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने किया चम्याणा, भट्टाकुफर, ढली का दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

शिमला 20 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चम्याणा का दौरा किया और अस्पताल सड़क को जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान पंचायत में लोक सेवा केंद्र का सीपीएस ने किया शिलान्यास : सामुदायिक भवन के लंबित कार्य को पूरा करने के लिए तीन लाख स्वीकृत

बैजनाथ, 30 सितंबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान में पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने भी किया रक्तदान : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन

एएम नाथ। मंडी/नेरचौक 08 मई ।   जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, मण्डी द्वारा आज उप-मंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय बल्ह स्थित नेरचौक परिसर में जिला स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र सतपाल सत्ती ने किए वितरित

ऊना :25 जुलाई : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार देर सायं ग्राम पंचायत बहडाला में 120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!