मंच से ही कमिश्नर को फोन मिलाया : सुनील शर्मा बिट्टू बोले- बजट की चिंता मत करो, सड़क पर पेवर ब्लॉक लगवाओ

by

हमीरपुर में स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान अभिभावकों ने उठाई डेढ़ सौ मीटर सड़क की बदहाली की समस्या, फोन पर हुई बातचीत माइक से सुनाई

रोहित जसवाल।  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सड़क की खस्ता हालत का मामला उठाते हुए नगर परिषद हमीरपुर के कमिश्नर को फोन मिला दिया। उन्होंने मंच से ही फोन पर हुई बातचीत लोगों को सुनाई और सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाने के लिए जल्द कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान कमिश्नर ने बजट उपलब्ध होने पर काम करवाने की बात कही, जबकि बिट्टू ने बजट की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर को न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने स्कूल तक पहुंचने वाली करीब 150 मीटर सड़क की खराब हालत की समस्या उनके सामने रखी। बताया गया कि अभिभावकों ने अपने स्तर पर करीब 400 से 500 फीट रास्ता तैयार करवाया है, लेकिन अब वहां पेवर ब्लॉक और टाइलें लगाने की जरूरत है।

फोन पर कमिश्नर से बोले- आप ऑर्डर जारी करें, बजट का इंतजाम हो जाएगा

अभिभावकों की शिकायत सुनने के बाद बिट्टू ने अपने संबोधन के बीच ही नगर परिषद हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा को फोन मिला दिया। उन्होंने फोन पर कहा कि अभिभावकों ने अपने पैसे से रास्ता बनवाया है और अब इसे बेहतर बनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सड़क पर पेवर ब्लॉक और टाइलें लगाई जानी चाहिए।

इस पर कमिश्नर राकेश शर्मा ने कहा कि उनका आशीर्वाद चाहिए और बजट उपलब्ध होने पर काम करवा दिया जाएगा। जवाब में बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर जिले पर भगवान की कृपा है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि बजट की चिंता न करें, इसका इंतजाम हो जाएगा। आप केवल पेवर ब्लॉक लगाने का ऑर्डर जारी कर दें।

फोन पर हुई बातचीत को माइक के माध्यम

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल से भेंटकर उपायुक्त ने दिया मिंजर मेले का निमंत्रण

राज्यपाल 23 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ चंबा,19 जुलाई: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सगी बहन के पति को महिला ने अपने पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

एएम नाथ। चम्बा :   चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी...
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित

ऊना, 13 मार्च – एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसीडी कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश चंदेल को जयराम ठाकुर ने दी बधाई

नए नेतृत्व में समिति प्रगति की नई ऊंचाइयां छुएगी: जयराम ठाकुर मुकेश चंदेल अध्यक्ष, लाल सिंह व वासुदेव शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!