मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

by

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा
अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम
मृतकों के परिवारों को मिलेगा पंजाब सरकार का नियमानुसार मुआवजा: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन
होशियारपुर, 23 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि गत देर रात जालंधर–होशियारपुर मार्ग पर गांव मंडियाला के पास एचपी पेट्रोलियम टैंकर द्वारा गलत मोड़ लेने के कारण उसकी टक्कर सब्ज़ियों से भरे कैंटर से हो गई, जिससे टैंकर में विस्फोट हुआ, जिसने आसपास की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान  कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और उन्होंने खुद भी एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।


हादसे की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और थाना सिटी, सदर, मॉडल टाउन, पुरहीरां, चब्बेवाल और गढ़दीवाला के एस.एच.ओज सहित अन्य अधिकारी भी बचाव कार्य में जुट गए।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल, होशियारपुर पहुंचाया गया और गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। घायलों के इलाज के लिए अमृतसर मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की विशेष टीम सिविल अस्पताल पहुंच चुकी है और सभी घायलों का इलाज पंजाब सरकार की “फरिश्ते स्कीम” के तहत निःशुल्क करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को पंजाब सरकार के नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए होशियारपुर फायर ब्रिगेड के अलावा जालंधर, कपूरथला, फगवाड़ा और आदमपुर वायुसेना स्टेशन से भी एम्बुलेंस व दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है।

एस.एस.पी होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले संबंधी भारतीय न्याय संहिता (2023) की धारा 105 व 324 (4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आम जनता से अपील की कि वे घटनास्थल पर न जाएं और प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें। डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार और ज़िला प्रशासन पूरी तरह से घायलों और प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार व एस.एम.ओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि कुल 23 मरीज़ सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचे। दो मरीज़ों को मृत अवस्था में लाया गया। इस समय 5 मरीज़ सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 14 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में रैफर किया गया है, जिनमें से 2 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का नौजवानों को खेलों से जोड़ने का प्रयास प्रशंसनीय-जगमोहन सिंह

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह फूटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13वां वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दूसरे दिन में प्रवेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का करीबी रवि नारायणगड़िया गिरफ्तार… गोली लगने से घायल

मोहाली :  डेराबस्सी में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। डेराबस्सी के लालड़ू के पास हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। आरोपी ने भी पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!