मंडी के प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल ‘छोटी काशी साहित्य उत्सव’ का सफल आयोजन

by
प्रसिद्ध लेखक राजा भसीन ने किया उद्घाटन
एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत संकन गार्डन में आयोजित मंडी के प्रथम लिटरेचर फेस्टिवल “छोटी काशी साहित्य उत्सव” का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तथा प्रसिद्ध लेखक राजा भसीन ने उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।May be an image of dais and text
मुख्य अतिथि राजा भसीन ने अपने संबोधन में कहा कि कला, इतिहास, परंपराएं और आस्थाएं मिलकर वह सृजन करती हैं, जिसे आज हम साहित्य के रूप में जानते हैं। साहित्य केवल लेखन का माध्यम नहीं, बल्कि सत्य तक पहुंचने की एक खिड़की है। यह भविष्य की ओर देखने का दृष्टिकोण देता है और अतीत को समझने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मंडी के 500 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस प्रकार की साहित्यिक पहल अत्यंत उपयुक्त है। अपनी जड़ों और विरासत से जुड़े रहकर भविष्य की ओर अग्रसर होना ही वास्तविक प्रगति है।May be an image of ‎text that says "‎뉴수니는 ل होरी काशी साहित्य उत्सत‎"‎
उन्होंने कहा कि संस्कृति समय के साथ विकसित होती है, जबकि इतिहास प्रमाणों के आधार पर लिखा जाता है। बिना प्रमाण के वह केवल विश्वास माना जाता है। कला, इतिहास और आस्था का समन्वय ही किसी स्थान की पहचान बनाता है। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि शुरुआत भले ही छोटी हो, लेकिन मंडी की पहचान बड़ी है और यह प्रयास भविष्य में और विस्तार पाएगा।May be an image of ‎text that says "‎ባክ! ក 6 GRAND CULTURAL NIGHTS பமிர Bollywood Punjabi Pahadi Star Performances 16 16-21 -21 FEBRUARY Key Attractions CTAS 10Feb 0Feb,2026 2026 Cassical Music מתוחיי a 1Feb hajan 12-13 Feb, 2026 Theatre TheatreFestival Festival 14 Feb, 2026 Literature Festival eb, 2026 Silk Festiya 20 Bajam หนอ‎"‎
दिन भर चले विविध साहित्यिक सत्र
उत्सव के अंतर्गत पांच साहित्यिक सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में मंडयाली लोक साहित्य एवं समकालीन साहित्य विषय पर सार्थक चर्चा हुई। इस सत्र के संयोजक कृष्ण चंद महादेविया रहे और मुरारी शर्मा, डॉ. रेखा वशिष्ठ तथा डॉ. विजय विशाल ने अपने विचार रखे।
दूसरे सत्र में कैमरा, मंडी कलम और रंगमंच के माध्यम से मंडी की कलात्मक अभिव्यक्ति पर संवाद हुआ। इसके संयोजक डॉ. राकेश शर्मा रहे और बीरबल शर्मा, रमेश रवि, सीमा शर्मा तथा राजेश कुमार ने अपने विचार साझा किए।May be an image of dais, temple and text
तीसरे सत्र में “किस्सों की विरासत -लोक कथा से बाल कथा तक” विषय पर बाल साहित्य के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र के संयोजक पवन चौहान रहे और प्रतिभागियों में कृष्ण चंद महादेविया, सीमा शर्मा तथा मुरारी शर्मा शामिल रहे।
चौथे सत्र में “युवा, लेखन और मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर गहन चर्चा हुई। इस सत्र के संयोजक शिवम त्यागी रहे और पृथी पाल, जीवन पठानिया, सुषांत तथा अनीता ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए।May be an image of one or more people, beard, suit and text
पांचवें सत्र में “हिमाचली लोक साहित्य और भाषा” विषय पर पारंपरिक शैलियों और भाषाई विरासत पर विमर्श किया गया। इसमें कुलदीप गुलेरिया संयोजक रहे, जबकि जगदीश कपूर, विनोद बहल, प्रकाश चंद धीमान, राकेश कपूर और सत्य महेश ने अपने विचार रखे।
इसके अतिरिक्त साहित्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।May be an image of dais and text
सत्र का समापन उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने किया। उन्होंने कहा कि मंडी के रचनाकारों को प्रदेश सहित देशभर के साहित्य जगत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यहां के लेखकों ने अपनी कृतियों से न केवल इस ऐतिहासिक नगर की विरासत को जीवंत बनाए रखा है, अपितु यहां के इतिहास, लोक संस्कृति, परंपराओं व लोकजीवन से जुड़े विविध पहलुओं पर भी अपनी कलम बखूबी चलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्षों में यह उत्सव मंडी की सांस्कृतिक विरासत में नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, एडीएम डॉ. मदन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित साहित्यकार और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म पीड़िता का किया था गलत ढंग से मेडिकल टेस्‍ट : हाईकोर्ट ने डॉक्‍टरों पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

शिमला :    दुष्कर्म पीड़िता की चिकित्सा जांच कानून के विपरीत किए जाने पर प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल हॉस्पिटल पालमपुर के डॉक्टरों पर पांच लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। हाईकोर्ट ने इस राशि...
article-image
पंजाब

पंजाब में र्टॉप 3 में छाईं लड़कियां – रिजल्ट में बेटियों ने दिखाया दम : हरसिरत कौर को पहला स्थान….मिले 500/500 अंक

चंडीगढ़।  पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों आधिकारिक लिंक Pseb.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2,65,388 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 2,41,506 छात्र उत्तीर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने निर्वाचन सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन विभाग...
article-image
पंजाब

डॉ. शर्मा ने राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास मुखी सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी लिया आशीर्वाद : कांग्रेस और आप मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पंजाबियों तक नहीं पहुंचने देती – डॉ सुभाष शर्मा

पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा बंगा : भारतीय जनता पार्टी के श्री आनन्दपुर साहिब से प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने पंजाब में डेढ़-दो दशकों तक चले आतंकवाद...
Translate »
error: Content is protected !!