मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग : DC एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने किया स्वागत

by
एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग आज शनिवार को मंडी पहुंचे। इस अवसर पर राज माधोराय मंदिर में उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने उनका विधिवत स्वागत किया और पूजा-अर्चना संपन्न की। यहां बड़ा देव कमरूनाग का राज माधोराय के साथ भव्य मिलन भी हुआ।
बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही शिवरात्रि महोत्सव के पारंपरिक कारज विधिवत प्रारंभ हो गए। अब बड़ा देव कमरूनाग आगामी सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे तथा भक्तजनों को आशीर्वाद देंगे।May be an image of one or more people and text
इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में बड़ा देव कमरूनाग के आगमन के साथ ही पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही अन्य देवी-देवताओं का आगमन भी आरंभ हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।May be an image of one or more people, temple and text
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 16 से 22 फरवरी तक किया जाएगा, जिसमें जनपद के 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने आमजन से भी महोत्सव में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।
इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी द्वारा गठित स्वागत समिति ने पुलघराट में बड़ा देव कमरूनाग का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित : DC मुकेश रेपसवाल,

एएम नाथ। चम्बा ;  भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम, मंत्री, सीएस, डीसी सब मिल पहले तय कर लें कि पंचायत चुनाव कब करवाने : जयराम ठाकुर

उपायुक्तों द्वारा लिखे गए पत्र ने आपदा राहत को लेकर खोला सीएम सुक्खू का चिट्ठा चुनाव टालने की चिट्ठी से साफ है कि आपदा के बाद प्रदेश के हालात जैसे हैं वैसे रहेंगे एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत खज्जियार में बांटा ज्ञान

एएम नाथ। चम्बा :भारत सरकार के “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत, चम्बा जिले की ग्राम पंचायत खज्जियार में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों में रखी...
Translate »
error: Content is protected !!