मंडी गोलीकांड : 41 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ!

by

एएम नाथ । मंडी :हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के पुलघराट में हुए ढाबा गोलीकांड में पुलिस अब तक खाली हाथ है. ढाबा मालिक के आरोपों के बाद पांच मिनट में घटना स्थल पर पहुंचने का दावा करने वाली मंडी पुलिस अब तक 41 घंटे बाद भी खोली हाथ है।

पुलिस ने शनिवार को सारा दिन मामली की छानबीन की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा. मंडी से लेकर बिलासपुर तक फोरलेन पर लगे कैमरे और सीसीटीवी तक चैक किए गए हैं. लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है. फिलहाल, रविवार को पुलिस की तरफ से अब तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

मंडी पुलिस की एसपी साक्षी वर्मा ने शनिवार शाम को मीडिया के सामने जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि हिमाचल बॉर्डर तक आईटीएमएस कैमरों और टोल बैरियर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल लिया है. लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. शनिवार दोपहर को सदर थाना और एसएफएल की टीम ने मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी कब्जे में लिया है. डीवीआर की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को अन्य जानकारियां मिलने की उम्मीद है. पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस गोलीकांड में घायल ढाबा मालिक के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है. लूटपाट और डकैती के अलावा अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घायल प्रदीप गुलेरिया ने इससे पहले पुलिस पर जल्द कार्रवाई न किए जाने के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर ही सदर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला शरेआम कर रही थी नशा : 10 रुपये के नोट की पाइप बनाकर कर रही थी नशा का सेवन

फरीदकोट : थाना सिटी-2  की पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को नशा सेवन करते हुए काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एस.आई. गुरमीत...
article-image
पंजाब , समाचार

जिला पुलिस और प्रशासन का नशे के खिलाफ बड़ा कदम : होशियारपुर में 5 किलोमीटर मैराथन का भव्य आयोजन, विजेताओं को नकद पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित

होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ दिशा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस और जिला प्रशासन होशियारपुर ने आज एक विशेष 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन...
article-image
पंजाब

मनरेगा वर्करों का रुका हुआ वेतन जारी किया जाए, तिरपालें व जरुरी उपकरण मुहैया करवाए जाएं : सतीश राणा

मनरेगा वर्कर्स यूनियन का विशाल वफद एडीसी को मिला होशियारपुर  21 मार्च:  मनरेगा वर्कर्स यूनियन जिला होशियारपुर का एक विशाल वफद एडीसी (विकास) को मिला। वफद द्वारा एडीसी (विकास) के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी...
Translate »
error: Content is protected !!