मंडी जिले में दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का दूसरा चरण : 11 से 27 नवम्बर तक चलेगा अभियान- ADC निवेदिता नेगी

by

मंडी, 26 अक्तूबर। मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 से 27 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नवजात शिशु से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के दस्त व निमोनिया से बचाव को लेकर कार्य किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य इस आयु वय में बच्चों की दस्त व निमेानिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक लाने का है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने दी।
वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय सभागार में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023 के संदर्भ में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, रुटीन टीकाकरण व सघन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ शिक्षा और महिला व बाल कल्याण विभाग तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया ।
निवेदिता नेगी ने कहा कि विशेष अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घरों में ओआरएस व जिंक टैबलेट का वितरण किया जाएगा। वे दस्त तथा निमोनिया के लक्षणों की पहचान करने को लेकर जानकारी भी प्रदान करेंगी। यदि इस दौरान कोई बच्चा दस्त या निमोनिया से पीड़ित पाया जाता है तो उसकी घर पर देखभाल तथा चिकित्सीय उपचार को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस कॉर्नर्स की स्थापना की जाएगी। वहीं, स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को प्रदर्शन के माध्यम से हाथ धोने की सही विधि सिखाई जाएगी ।
स्कूलों व आंगनवाडि़यों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
बैठक में उन्होंने 26 नंवबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की। यह दिवस सभी स्कूलों व आंगनवाडि़यों में मनाया जाएगा। इस दिन 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी । इसमें 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष की आयु वालों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही 1 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. भारद्वाज ने मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023, राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, रूटीन टीकाकरण व सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से अवगत कराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

एएम नाथ। शिमला :   AICC ने हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को टिकट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गायिका से रेप के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा को गायिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को सजा सुनाई गई। विजय मिश्रा को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के निशान पर जीते 6 विधायकों ने पार्टी से दगाबाजी की, यह बजट सत्र के दौरान हैलीकॉप्टर से उड़े और तब से पंचकूला में आराम फरमा रहे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। इसके लिए नीतियों-कानूनों में आवश्यक बदलाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी पार्षद और पूर्व विधायक गोगी के भांजे रोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ : केजरीवाल पंजाब से हिंदू लीडरशिप खत्म करने चाहते-चरणजीत चन्नी

लुधियाना : आम आदमी पार्टी  और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लुधियाना के वार्ड नंबर 58 के मौजूदा पार्षद सन्नी मास्टर, हलका दाखा से भाजपा नेता करण वड़िंग और स्वर्गीय विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!