मंडी- पधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.244 किलो चरस जब्त

by

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पधर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लोगों से 2.244 किलोग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई अनिल कटोच (एसएचओ, पधर) और पंकज कटोच (एसआई) के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए यह बरामदगी की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई चरस की मात्रा बड़ी है और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
इस सफलता से मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती और प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला शनि मंदिर में स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर गुल्लरवाला में स्थित ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर परिसर के समीप स्थापित शनि मंदिर में वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनपढ़ थे युवक-युवतियां : कंपनी फिर भी उन्हें देती थी 10 लाख रुपए ….. वजह जान पुलिस के भी उड़ गए होश.!

उज्जैन पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. जहां पुलिस ने 120 ऐसे युवक-युवतियों को पकड़ा है जो कम पढ़े-लिखे थे मगर कंपनी उन्हें 10 लाख रुपए या इससे ज्यादा सैलरी देती थी. इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

एएम नाथ। चम्बा :सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर (हि. प्र.) की ओर से यह सूचित किया जाता है कि भर्ती वर्ष 2025-26 के अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल , अग्निवीर क्लार्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*डाकमंडल ऊना ने जगाई डिजिटल अलख*

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. डिजिटल इंडिया मिशन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डाक विभाग ने ऊना ज़िले में सेवा भाव सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!