मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन : भूधंसाव की रोकथाम के लिए त्वरित समाधान के साथ ही सुझाएगा भविष्य के लिए दीर्घकालिक उपाय

by

मंडी,27 सितंबर। मंडी की टारना पहाड़ी में बरसात में हुए भूस्खलन और भूधंसाव के कारणोंको खंगालने और इसे रोकने के उपायसुझाने के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) चंडीगढ़ का दो सदस्यीय दल बुधवार को मंडी पहुंच गया है।यह दल अगले दो सप्ताह टारना में भूभौतिकीय कारकों का अध्ययन करेगा। वे टारनापहाड़ी की डिटेल मैपिंग करने के साथ ही मिट्टी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनका अध्ययन करेंगे। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के इस दल में विज्ञानी श्रेयसी महापात्रा और तृप्ति बाबा शामिल हैं।
जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि जुलाई-अगस्त में हुई बरसात में प्रदेश में जिस तरह से भूस्खलन और भूधंसाव की अत्यधिक घटनाएं हुई हैं, उन्हें देखते हुए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जियोलजिकल सर्वे करवा के इसके कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी संदर्भ में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम पूरी गहनता से सर्वेक्षण करेगी। रिपोर्ट के अनुरूप वर्तमान में इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने के साथ ही भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए टीम जो भी उपाय सुझाएगी उस पर काम किया जाएगा। इससे पहले भी सितंबर के पहले हफ्ते में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के एक दल ने आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कर जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया था।
गौरतलब है कि समूचे प्रदेश समेत मंडी जिले में जुलाई-अगस्त महीने में भारी बारिश के कारण अनेक जगहों पर भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं हुई हैं। इसी में टारना में अनेक मकानों में दरारे आई हैं। वहीं, भूधंसाव के कारण अनेक घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इसे देखते हुए त्वरित समाधान के साथ साथ दीर्घकालिक उपायों को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए प्रदेश सरकार व्यापक भूगर्भीय सर्वेक्षण करवा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बागी विधायकों के पंचकूला के पांच सितारा होटल में ठहरने की लाखों रुपए की अदायगी कौन कर रहा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू – चम्बा शहर में बहुमंजिला पार्किंग और मिनी सचिवालय की मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंबा के चौगान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए चंबा शहर में बहुमंजिला पार्किंग, मिनी सचिवालय, इन्डोर स्टेडियम,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पार्किंग में खड़ी कार को दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू :  प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के आखिरी गांव तोष में दो गाडियां हादसे का शिकार हो गई हैं। राहत की बात है कि इसमें किसी को चोट नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा भाजपा ने आपदा प्रभावित मंडी ज़िले में भेजी 150 परिवारों के लिए खाद्य सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : मंडी जिला में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं सहित राशन व खाद्य सामग्री की आपूर्ति का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में चम्बा भाजपा ने मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!