मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खुला

by
एएम नाथ। मंडी, 30 सितंबर। किरतपुर-मनाली फोरलेन सड़क परियोजना के तहत आज मंडी बाईपास फोरलेन यातायात ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित एनएचएआई से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
सामरिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली चार-लेन परियोजना के इस लगभग आठ कि.मी. लंबे मंडी बाईपास का कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज इस पर यातायात से संबंधित ट्रायल रन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस सड़क मार्ग के पूरी तरह से खुल जाने पर भारी वाहनों की शहर से आवाजाही कम हो जाएगी, जिससे आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी मंडी शहर के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह सड़क मार्ग महत्वपूर्ण है।
एनएचएआई की ओर से अवगत करवाया गया कि मंडी बाईपास लगभग 725 करोड़ रुपए की कुल लागत से निर्मित किया गया है। इस बाईपास मार्ग पर 3 बड़े तथा 7 छोटे पुल एवं 4 टनल हैं, जिनको आज ट्रायल रन के लिए खोला गया है।
मंडी बाईपास पर यातायात सुचारू हो जाने पर कुल्लू, मनाली एवं लेह का सफ़र सुगम होगा और मंडी शहर को ट्रैफिक से निजात मिलेगी। नेरचौक से पंडोह तक सड़क का कार्य पूर्ण होने पर इस परियोजना का विधिवत उद्घाटन प्रस्तावित है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरूण चारी सहित अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी के 70 रिक्त पदों के लिए सेवानिवृत पटवारियों-कानूनगो से मांगे आवेदन

मंडी, 3 जनवरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में लंबित कार्यों के निपटान के लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने आभार किया व्यक्त

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला में बोले लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता : घातक सिद्ध हो रहा गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना

मंडी, 23 नवम्बर। लोक निर्माण विभाग मंडी के मुख्य अभियंता एन.पी. चौहान ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर गलत व खतरनाक तरीके से ओवरटेक करना घातक सिद्ध हो रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सीमणिमहेश यात्रा 2025 : चालक पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ करें काम : डॉ. जनक राज

मणिमहेश यात्रा 2025 को लेकर विधायक डॉ. जनक राज ने टैक्सी यूनियन भरमौर के साथ की विशेष बैठक एएम नाथ। भरमौर (चंबा) मणिमहेश यात्रा 2025 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्मरणीय और सुविधाजनक बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!