मंडी में रिश्वत लेते पटवारी सहायक गिरफ्तार, कानूनगो और पटवारी भी विजिलेंस के शिकंजे में

by

मम्यूटेशन के बदले मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, आठ दिन पहले रिटायर होने वाला कानूनगो भी गिरफ्तार

गोहर में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, जमीन नामांतरण मामले में तीन राजस्व कर्मियों पर भ्रष्टाचार का केस

एएम नाथ। मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रिश्वतखोरी के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई की है। गोहर क्षेत्र में जमीन के म्यूटेशन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक कानूनगो, एक पटवारी और उनके सहायक को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पूर्ण चंद ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उससे 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
कार्रवाई के दौरान पटवारी सहायक ललित कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूछताछ के आधार पर कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि कानूनगो बंसी लाल करीब आठ दिन बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वह विजिलेंस की कार्रवाई में फंस गए। विजिलेंस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि रिश्वत मांगने की इस प्रक्रिया में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।
गौरतलब है कि म्यूटेशन यानी नामांतरण वह राजस्व प्रक्रिया है, जिसके तहत जमीन के नए मालिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। रजिस्ट्री के बाद भी राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव के लिए म्यूटेशन जरूरी होता है। विजिलेंस की यह कार्रवाई सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक रामकुमार चौधरी ने माहूनाग मेले का किया समापन : माहू नाग मंदिर परिसर में सराय बनाने को दिए तीन लाख,

पंचायत में विकास कार्यो को दिए 8 लाख पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (,तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ग्राम पंचायत ढकरियाना में आयोजित महूनाग मेला का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर-लंज क्षेत्र को मिली नई विद्युत लाइन की सौगात, राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ…हारचकियां आईटीआई के लिए चयनित भूमि और एटीसी का किया निरीक्षण

एएम नाथ। शाहपुर, 6 मार्च: नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
Translate »
error: Content is protected !!