मंडी में 20 से शुरू होगी अग्निवीर रैली, तीन जिलों के 2310 अभ्यर्थी लेंगे रैली में लेंगे भाग

by
रैली की सभी तैयारियां पूरी-भर्ती निदेशक
मंडी, 18 दिसम्बर। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में 20 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक आयोजित की जा रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 2310 अभ्यर्थियों को जिन्होंने सीईई एग्जाम पास किया वह रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए भाग लेंगे। भर्ती निदेशक ने बताया कि भर्ती कार्यालय मंडी के अर्न्तगत आने वाले तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अभ्यर्थियों को अलग-अलग दिनों मे भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 20 दिसम्बर को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों की सभी तहसीलों के 315 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 21 को मंडी जिला की तहसील औट, बागाचुनौगी, बालीचौकी, बलद्वाड़ा, बल्ह, बदरोटा, चचयोट, छतरी, डेहर, डलवान और धर्मपुर के 543 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 22 को मंडी जिला की तहसील जोगिन्द्रनगर, करसोग, कटौला, कोटली, लड़भड़ोल, मकरेरी और मंडप के 504 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 23 को निहरी, पधर, पांगणा, रिवालसर, संधोल, सरकाघाट, सुन्दरनगर, थाची, थुनाग, टिहरा और टिक्कन तहसीलों के 553 अभ्यर्थी भाग लेंगे। 24 दिसम्बर को मंडी सदर तहसील के 186 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 24 को ही अग्निवीर क्लर्क 182, टेक्निकल 82 और टेªडमैन 25 भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को रैली सबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज मूल दस्तावेजों सहित सुबह छह बजे भर्ती ग्राउंड पड्डल मंडी में रिपोर्ट करना होगा। सेना भर्ती प्रक्रिया में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमरा, मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान अभ्यर्थियों को अपने साथ अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बने विधायकों की सदस्यता हो समाप्त – संविधान विरुद्ध नियुक्ति से प्रदेश के राजस्व पर डाला करोड़ों रुपए का बोझ: जयराम ठाकुर

संविधान के बजाय ख़ुद के बनाए प्रावधान को महत्व देती है कांग्रेस एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के डबल बेंच द्वारा प्रदेश में नियुक्त किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ऊना डिवीजन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 190 ड्राइवर और कंडक्टर होंगे प्रशिक्षित

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 मई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना डिवीजन के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आपदा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एचआरटीसी कार्यशाला रामपुर में किया गया। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित : सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर की सराहनीय सेवाएं प्रदान

चंबा, 31 जुलाई :  ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा  सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!