मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

by

एएम नाथ। शिमला :
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की शुभकामनाएं दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं। कंगना रनौत भारतीय सिने जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं फ़िल्म निर्माता हैं। हिमाचल की जनता से इन्हें भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर भारी मतों से जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार सौ पार के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना पूर्ण सहयोग देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा : पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 15 मार्च.: थाना पंचायत के उपरला थाना में बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। पहले दिन कथावाचक भगवान दास ने श्रीमदभागवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज-800, मैक डॉवेल्स-700, बकार्डी ब्लैक रम की कीमत 1200 रुपये प्रति बोतल : बीयर किंगफिशर अल्ट्रा और किंगफिशर मैक्स की बोतल 300 रुपये

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अब शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में तेजी से बढ़ोतरी की गई है। राज्य में नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें ब्लैक डॉग-2800,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक साजिश : भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर कार में जिंदा जलाया, 90 लाख हड़पने के लिए रची थी साजिश

रकाबगंज : बीमा कंपनियों के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परसौल निवासी रामवीर...
Translate »
error: Content is protected !!