मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1,116 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

by
राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक
एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक व औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 30 जून, 2025 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1160 निर्णय लिए गए, जिनमें से 1,116 निर्णयों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा चुका है। शेष बचे 44 निर्णयों को लेकर चर्चा की गई, जिनमें वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, जलशक्ति, बहुउद्देेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को इन निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को लाभ मिल सके।
नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हमें प्रदेश की जनता को नहीं भूलना चाहिए। राज्य सरकार का हर अधिकारी और कर्मचारी लोगों के प्रति जवाबदेह है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस आशीष सिंहमार, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन कटौती प्रस्ताव पर बवाल, डॉ. पुंडीर ने सरकार को घेरा

“कर्मचारी विरोधी फैसला वापस लें”, महासंघ की चेतावनी 3% कटौती पर आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन गिरफ्तार : जोगिंद्रनगर पुलिस ने गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद

जोगिंदर नगर   : जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 205 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना -योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ : मुकेश अग्निहोत्री

योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन...
Translate »
error: Content is protected !!