यह दौर ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं : सुक्खू की किस्मत थी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी थोड़े से वोटों के अंतर से जीत गई और मुख्यमंत्री बन गए : पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

by

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा यह सुखविंदर सिंह सुक्खू की किस्मतथी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी थोड़े से वोटों के अंतर से जीत गई और वह मुख्यमंत्री बन गए। लेकिन यह दौर ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं हैं, आने वाला समय कठिन होगा। उन्होंने ने कहा कि बेहतर होगा कि सुक्खू आरोप लगाने के बजाय प्रदेश के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को सोते जागते मेरी ही याद आती है। मुझ से सवाल पूछने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू यह बताएं कि मंडी की जनता के लिए उन्होंने 11 माह में क्या किया है। सुक्खू को शायद पहले मालूम नहीं है कि सोमवार को जिस पड्डल मैदान में उन्होंने राहत वितरण कार्यक्रम किया।
उन्होंने ने कहा कि उससे थोड़ी दूरी पर प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय भाजपा ने स्थापित किया था। यहीं पर 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वल्लभ महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरु किया था। मुख्यमंत्री सुक्खू का हेलीकाप्टर जिस हेलीपोर्ट पर उतरा था। वह भी भाजपा सरकार ने बनाया था। हेलीपोर्ट से कुछ दूरी पर शिवधाम का काम भाजपा सरकार के समय ही शुरु हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिश रची जा रही है। वल्लभ महाविद्यालय व शिवधाम का काम बंद करवाना सुक्खू सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। सुक्खू यह कह कर रहे हैं कि जयराम ने मंडी के लिए कुछ नहीं किया,अगर कुछ नहीं किया होता तो मंडी की जनता विधानसभा चुनाव में 10 से नौ सीटें नहीं में भाजपा की विजय ने दिलाती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में जिला स्तरीय किसान समूह मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 25 दिसंबर । कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-II कृषि विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान समूह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 युवा हुए रजिस्टर, 60 का हुआ चयन – देहरा में आयोजित रोजगार मेले में : युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा। देहरा /तलवाड़ा : धर्मशाला, 28 नवम्बर। प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!