80 युवा हुए रजिस्टर, 60 का हुआ चयन – देहरा में आयोजित रोजगार मेले में : युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

by
राकेश शर्मा। देहरा /तलवाड़ा : धर्मशाला, 28 नवम्बर। प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में आज वीरवार को आयोजित रोजगार मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंची क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार प्रकट किए। विधायक के प्रयासों से लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में नालागढ़ की दो निजी कंपनी मेसर्स बेक्टर क्रिमिका और संधार टेक्नोलॉजिक युनिट ने भाग लिया।
देहरा में आयोजित इस रोजगार मेले में क्षेत्र के 80 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिनमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन कर उक्त कंपनियों द्वारा किया गया। रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं पास युवाओं के साथ आईटीआई प्रशिक्षितों ने भाग लिया। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 13 से 15 हजार रूपये वेतन दिया जाएगा। विधायक कमलेश ठाकुर ने रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले युवाओं को उनके चयन पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नौकरी पाने वाले विशाल राणा, कुसुम, शुभम भाटी, सूरज, लक्की, अंकित, रजत, गगनदीप और आदित्य चौहान ने खुशी प्रकट करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से राहत मिलती है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें उसमें भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के युवाओं के लिए इसी प्रकार के और प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए भी विकास कौशल निगम के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस दौरान तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, पुष्पेंद्र, इंद्रजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा नेतृत्व के हाथों में पेखड़ी पंचायत की बागडोर, महिला प्रधान मनीषा डिम्पल ने संभाला कार्यभार

नव निर्वाचित पंचों की शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ पंचायत का नया कार्यकाल। सामान्य बैठक में विकास का एजेंडा तय और चौकीदार नियुक्ति की उठी मांग, 20 जुलाई को होगी पहली ग्राम सभा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु चिकित्सालय सभागार के निर्माण पर खर्च होंगे 58 लाख रूपए, 6 माह के भीतर तैयार होगा ऊना पशु चिकित्सालय में सभागार: सत्ती

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने आज पशु पालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना में बनने वाल सभागार का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में शिक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती : रोहित ठाकुर

रावमावि मंगला के अतिरिक्त भवन का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया शिलान्यास 73 लाख से बनेगा नया भवन, मंगला स्कूल में शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत 2 क्रेच कार्यकर्ता व 3 क्रेच सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

4 अगस्त तक करें आवेदन, 19 अगस्त को होगा साक्षात्कार एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!