स्वच्छता के संबंध में चौगान मैदान में भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन : उपरोक्त मुकेश रेपसवाल ने स्कूली विद्यार्थियों को दिलवाई शपथ

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के एतिहासिक चौगान मैदान में स्वच्छता के संबंध में एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लगभग 600 विधार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधार्थियों को स्वच्छता के संबंध में शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खुद व राष्ट्र को स्वच्छ बनाए रखने का  दृढ़ निश्चय करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि कि वे स्वच्छता से संबंधित संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, उपनिदेशक कृषि विभाग कुलदीप धीमान, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य विकास महाजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक ने मंदिर में घुसकर माता के वस्त्र को लगा दी आग : ग्रामीणों ने मचाया बवाल तो आरोपी के परिजनों ने मांगी माफी

एएम नाथ :  चम्बा ।  सिल्लाघ्राट क्षेत्र के कलयु गांव में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक मंदिर में माता के पवित्र वस्त्र में आग लगाने का मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 के सरलीकरण के बहाने प्रदेश हितों को बेचना चाहती है सरकार : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार को हिमाचल के हितों को दांव पर नहीं लगाने देगी भाजपा माफिया और मित्र मंडली के हितों को ध्यान में रखकर 118 से छेड़छाड़ करना चाहते हैं मुख्यमंत्री बड़सर में लोगों से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना (यूबीटी) चीफ ने परिणाम सामने आने के बाद अपनी रणनीति बदली : इंडिया गठबंधन की आज शाम दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होंगे

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद छोटे सहयोगी दलों की निकल पड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, टीडीपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा ने देश को बिजली दी, अब चंबा के हक की बारी : डॉ. हंस राज

विधानसभा में हाइड्रो पावर परियोजनाओं से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए विस्थापित परिवारों के मुआवजे, स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की मांग एएम नाथ। शिमला : चंबा जिले के प्राकृतिक संसाधनों से देश...
Translate »
error: Content is protected !!