लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी की और बजट सेशन से वॉकआउट

by

शिमला : लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने पहले सदन के भीतर नारेबाजी की और बाद में विधानसभा के बजट सेशन से वॉकआउट कर दिया। इससे पहले सदन के भीतर सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों में इस योजना को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जवाब देते हुए विपक्ष पर इस योजना को लेकर राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे, तो उन्हें लोकतंत्र प्रहरी याद क्यों नहीं आएं। उन्होंने कहा कि जब लोकप्रियता गिरती है, तो इस तरह के मुद्दे उठाए जाते है, ताकि लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि योजना में ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो एक पेंशन नहीं, बल्कि तीन पेंशन का लाभ ले रहे थे। पॉलिटिकल और करोड़पति लोगों को लाभ देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इस पर विपक्ष ने सदन में ही लोकतंत्र प्रहरी का अपमान सहन नहीं करेंगे, नारे लगाए।
सदन में विधायक सुधीर शर्मा के सवाल के जवाब में डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निजी बस मालिकों को ई-वाहन खरीदने के लिए 50% सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 लाख रुपए होगी। बेरोजगार युवाओं को 500 चिन्हित बस रूटों पर ई-वाहन चलाने के लिए परमिट दिए जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगले सत्र तक विभाग की सभी स्कीमों का होरो-स्कोप तैयार करके सदन को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि विभाग में कितने बजट की कौन सी पेयजल, सिंचाई और सीवरेज स्कीम चल रही है। डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में 163 ड्राफ्ट्समैन के पदों का भरने का मामला कैबिनेट में जाएगा। उन्होंने यह बात विधायक जनक राज के सवाल के जवाब में बात कही। मंत्री ने कहा कि विभाग में कुल 166 ड्राफ्ट्समैन के पद मंजूर है। इसमें 163 पद खाली है। 3 पद भरे गए हैं।
सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने विधानसभा में मानव भारती प्राइवेट यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के संचालन एवं शिक्षक भर्ती में हो रही गड़बड़ियों का मामला सदन में उठाते हुए कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति को हिमाचल में यूनिवर्सिटी खोलने की परमिशन किसने दी। उन्होंने ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और फर्जी डिग्री बेचने के मामले की CBI जांच करवाए जाने की मांग की। राजेंद्र राणा ने कहा कि मानव भारती विश्वविद्यालय ने 36024 फर्जी डिग्रियां देखी, जिसमें करोड़ों की कमाई की गई। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब राजकुमार राणा की जमानत हुई तो सरकार डबल बेंच या सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं गई? सरकार पर ऐसा क्या दबाव था?
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने पशुओं की लंपी बीमारी को आपदा के तहत महामारी घोषित नहीं किया। इसलिए जिन लोगों के मवेशी इस बीमारी से मरे हैं, उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया। केंद्र सरकार इस वायरस को आपदा घोषित करने पर ही मुआवजा देने की बात कह रहा है। कृषि मंत्री ने यह बात प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनोद सुल्तानपुरी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि वह इसी मांग को लेकर हाल में केंद्रीय मंत्री से भी मिल चुके हैं। मंत्री ने यह बात विधायक भुनेश्वर गौड़ के सवाल के जवाब में कहा 271 लैंडलेस लोगों को दो से तीन बीघा जमीन उपलब्ध करवाई गई है, जबकि इसके लिए 601 लोगों ने आवेदन किया हैं। राजस्व मंत्री ने जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस जमीन की उपलब्धता होने पर शेष रह गए सभी लोगों को जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेल वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई को : जिला ऊना, कांगड़ा व चम्बा के 1149 अभ्यर्थी लेंगे लिखित परीक्षा में हिस्सा

एएम नाथ। ऊना, 26 जुलाई। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर के लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताना वकील को पड़ा महंगा : भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबाजोगाई तहसील के सांगांव गांव में एक महिला वकील पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्ञानेश्वरी अंजन ने गांव के सरपंच और उनके कुछ सहयोगियों पर गंभीर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी  की प्रेम लता और बीजेपी की हरप्रीत कौर बाबला आमने-सामने, कांग्रेस किसे देगी समर्थन?

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी  ने शनिवार (25 जनवरी) को अपनी पार्षद प्रेम लता को चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। शहर में 30 जनवरी को महापौर पद पर चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने बौंगता में सुनी जनसमस्याएं

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा – देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज वीरवार को अपने हलके की ग्राम पंचायत बौंगता का दौरा कर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को पेश आ रही दिक्कतों...
Translate »
error: Content is protected !!