मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में भीषण अग्निकांड, मंदिर सराय सहित 1.20 करोड़ की संपत्ति राख

by

एएम नाथ। कुल्लू : मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में आधी रात को भीषण अग्निकांड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इतना ही नहीं, देवता अठारह पेड़े के एक मंदिर, मंदिर सराय और मंदिर के भंडार को भी आग ने पूरी तरह राख कर दिया। हादसे में लगभग ₹1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रात के समय आग अचानक भड़की और तेज़ हवा के कारण कुछ ही मिनटों में आग चारों ओर फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि हालात नियंत्रण से बाहर होते चले गए।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों और विभाग के संयुक्त प्रयास से आग को आसपास के और मकानों तक फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे में किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन दो परिवारों का आशियाना राख हो चुका है तथा मंदिर से जुड़े कीमती सामान, दान-पेटी और भंडार में रखा सामग्री भी जलकर खाक हो गई।
स्थानीय प्रशासन की ओर से नुकसान का मौजा लिया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है, ताकि बेघर हुए लोगों को कठिन ठंड के मौसम में राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों नवां पिंड – टप्परियां और फतेहपुर में लोगों की सांसद मनीष तिवारी ने सुनी समस्याएं, ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओ से भी की बैठक

बलाचौर, 29 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों नवां पिंड – टप्परियां और फतेहपुर का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याओं...
पंजाब

31 दिसंबर तक हाउस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर माफी: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 13 दिसंबर: कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आम जनता को एक सुनहरी मौका दिया गया है। इस सुनहरी मौके के अंतर्गत जिन शहर...
पंजाब

कोर्ट कांप्लेक्स में कैंटीन, साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फोटो स्टेट दुकान व अन्य जन उपयोगी सेवाओं के लिए नीलामी 16 मार्च को

होशियारपुर, 02 मार्च: सिविल जज(सीनियर डिविजन )होशियारपुर रुपिंदर सिंह ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के ज्यूडिशियल कोर्टस प्रीमाइसिस व कंपाउंड फंड नियम, 2013 के अंतर्गत इस कोर्ट कांप्लेक्स में 16 मार्च 2022 को...
Translate »
error: Content is protected !!