मणिकर्ण में हंगामे के बाद बिलासपुर के गरामौड़ा में पंजाब के श्रद्धालुओं ने किया चक्का जाम

by

बिलासपुर : मणिकर्ण में गत रात हुई घटना के बाद अब पंजाब के श्रद्धालुओं ने बिलासपुर जिले में प्रदेश के प्रवेश द्वार गरामौड़ा में पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद बाइकों पर जा रहे श्रद्धालुओं ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस जाम के चलते करीब एक घंटे तक राजमार्ग बंद रहा। सूचना मिलने पर डीएसपी नैना देवी विक्रांत भौसला मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से बात की और राजमार्ग को खुलवाया।
इसके बाद बाइक सवार श्रद्धालुओं को आगे जाने दिया गया। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घटना के बाद स्वारघाट थाना पुलिस ने गरामौड़ा में नाकाबंदी की थी। बाइकों पर आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षा की दृष्टि से रोका जा रहा था। लेकिन वह इससे आक्रोशित हो गए और इसके बाद चक्का जाम कर दिया।

मणिकर्ण में हुई घटना: कल रात करीब 12 बजे मणिकरण में पंजाब से आए युवकों का स्थानीय लोगो के साथ बहस होने के बाद झगड़ा होने के बाद हंगामा हुया। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों और मकानों के शीशे तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पंजाब से आए कुछ पर्यटकों ने हाथों में झंडे लेकर रात को खुब हुड़दंग मचाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शहर में हुड़दंग मचाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक हुड़दंगियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन्होंने उत्पात मचाया उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई होगी : एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा है कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम धार्मिक नगरी मणिकर्ण के बाजार पहुंच गई थी।अब हुड़दंग मचाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों से बातचीत और सीसीटीवी खंगालकर पूरे घटनाक्रम के आधार पर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले : जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक की मुलाकात

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर l  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को...
article-image
पंजाब

तीनों बहनों की टांगें टूटी , पीजीआई में चल रहा इलाज : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने रौंदा

खरड़ : जिला यमुनानगर की नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते रितिका साढौरा (सीयू में एमसीए की छात्रा ) मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
article-image
पंजाब

पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान : दो घटनाओं से धनास में सनसनी

चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!