सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले : जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक की मुलाकात

by

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर l  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई की टीम ने बुधवार को करीब छह घंटे तक चंडीगढ़ के बैंकों में सर्च की।

एक टीम आज सुबह सेक्टर 9 स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच पहुंची थी। यहां हरचरण सिंह भुल्लर के लॉकर की जांच की गई है। टीम को जांच के दौरान यहां से कुछ संपत्ति के कागजात, सोना और कई चीजें बरामद हुईं है, जिनको टीम ने कब्जे में लिया है। इसके अलावा अभी कुछ और लॉकरों की जांच की जानी है। सीबीआई को एक डायरी भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि चार अन्य लॉकर भी हैं, जिनकी अभी जांच करनी बाकी है। बैंक से अनुमति मिलने के बाद इन्हें भी खोला जाएगा।

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के पिता एमएस भुल्लर भी पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं। एमएस भुल्लर ने मंगलवार को देरशाम बुड़ैल जेल में अपने निलंबित डीआईजी बेटे से करीब बीस मिनट तक मुलाकात की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीडीपीओ ने मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार करने के लिए मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर को शीध्र बैठक का समय देने का आश्वाशन

गढ़शंकर। मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर जनरल सेक्रेट्री भूपिंदर सिंह की अगुआई में बीडीपीओ मनजिंदर कौर को  मांग पत्र सौपां।  इस दौरान बीडीपीओ मनजिंदर कौर से माँगों पर चर्चा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पाइयिथन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक – DC जतिन लाल ने राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। ऊना, 21 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 12 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति अमनदीप सिंह उर्फ भूंडी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी डघाम थाना गढ़शंकर को 105 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
Translate »
error: Content is protected !!