मणिकर्ण में हुए हादसे में तीन और मृतकों की शिनाख्त : हरियाणा के एक संस्थान में पढ़ते थे सभी

by
रोहित जसवाल।  मणिकर्ण :  मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत में तीन की भी शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान सोमवार सुबह हुई। ये हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग हिसार के विद्यार्थी थे।
इसमें एक छात्रा और दो छात्र थे। इनकी पहचान संस्थान में उनके साथी विद्यार्थियों ने की।
गुलशन कुमार पुत्र शुक्र चंद गांव व डाकघर ढाणखुर्द, तहसील हांसी, हिसार, हरियाणा, दिंता कौर पुत्री हरजिंद्र सिंह निवासी हाउस नंबर-469 अमर बिहार फेस-दो नजदीक गोदारा पेट्रोप पंप, हिसार और मनीष कुमार पुत्र महेंद्र कुमार गांव निवासी वार्ड नंबर-18 रायगढ बस्ती तार नगर चूरू राजस्थान के रूप में हुई। इसमें दो विद्यार्थियों के शव को पोस्टमार्टम कर संस्थान से आए शिक्षकों और विद्यार्थियों को सौंप दिया है। जबकि छात्रा का शव मंगलवार को सौंपा जाएगा।
इसके अलावा हादसे में मृतक रीना पुत्री हंस राज, गांव इंद्रवाल डाकघर बनूल तहसील बोंजबा जिला किश्तवाड़ जम्मू- कश्मीर, वर्शिणी पुत्री रमेश बाबू मकान नंबर 23,11ए, विजय नगर, बंगलूरु और समीर गुरुंग निवासी नेपाल का भी पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डाॅ. एनआर पवार ने कहा कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम कर शव सौंपे गए हैं। कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन दो घायलों को परिवार के लोग बंगलूरू ले गए हैं। पांच अन्य घायलों को छुट्टी दे दी है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मृतकों को 25-25 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
मृतक छात्रा के परिजनों से संपर्क में हुई दिक्कत
मणिकर्ण हादसे में मृतक छात्रा दिंता कौर का परिजनों से संपर्क करने में पुलिस व प्रशासन को सुबह से लेकर शाम तक दिक्कत का सामना करना पड़ा। शाम के समय छात्रा के परिजनों को पता किया गया। अब उन्होंने मंगलवार तक कुल्लू आने की बात कही है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि मृतक छात्रा के ननिहाल वालों से बात हो गई है।
बेटी की मौत से शवगृह के बाहर बेसुध हो गए पिता
मणिकर्ण हादसा कई परिवारों को उम्रभर का गम दे गया है। बंगलूरू से परिवार के साथ मणिकर्ण घूमने आए रमेश बाबू भी इनमें शामिल हैं। हादसे में न केवल उनकी बेटी की मौत हो गई बल्कि पूरा परिवार घायल हो गया है। पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी है और उन्हें रात को कुल्लू अस्पताल से बंगलूरू के लिए भेजा गया है। जबकि घायल पिता अपनी 17 साल की बेटी के शव को लेकर रवाना हुए।
सोमवार सुबह नौ बजे से कुल्लू अस्पताल के शवगृह में सभी छह मृतकों को पोस्टमार्टम शुरू हुआ। इस दौरान मृतक डीआर वर्शिणी के पिता रमेश बाबू शवगृह के बाहर पहुंचे तो बेटी का नाम लेकर फफक-फफककर रो पड़े। स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने उन्हें ढांढस बंधाया और कुर्सी पर बैठाया जहां वह कुछ समय के लिए बेसुध से हो गए। वह खुद भी इस हादसे में घायल हैं और उनकी टांग में चोट लगी है।
पेड़ गिरने की आवाज सुनते चालक आगे ले गया वाहन
मणिकर्ण हादसे में हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग हिसार के 17 विद्यार्थियों का दल भी घूमने आया था। वह 28 मार्च से तोष में ठहरे में हुए थे। 30 मार्च को शाम को वह सभी मणिकर्ण घूमने आए। ट्रेवलर गुरुद्वारे के पास पहुंची तो तीन छात्र बाहर निकले। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर चालक ने ट्रेवलर को आगे कर दिया। लेकिन जो तीन छात्र ट्रेवलर से बाहर निकले वह तीनों पेड़ के नीचे आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला : होशियारपुर पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर , 13 जनवरी :  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। होशियारपुर के एसएसपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में बर्फ का कहर, पल भर में मलबे में तब्दील हुआ दो मंजिला मकान

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का जनजातीय क्षेत्र पांगी इन दिनों कुदरत के कड़े इम्तिहान से गुजर रहा है। बीते दिन हुई भारी बर्फबारी ने जहाँ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ सुविधा: प्रो राम कुमार

ऊना: 8 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में भी मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

एएम नाथ। बड़सर 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा...
Translate »
error: Content is protected !!