मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में भीषण लैंडस्लाइड का वीडियो आया सहमने

by

एएम नाथ। मणिमहेश : हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मणिमहेश डल झील की ओर जाने वाले रास्ते में पहाड़ी दरकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस से पहाड़ी में भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। ये भूस्खलन गूईनाला से दोनाली के बीच में हुआ है। हालांकि इस दौरान कोई भी मणिमहेश यात्री चपेट में नहीं आया। मुख्य रास्ते से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लैंडस्लाइड –   मणिमहेश यात्रा में आई थी रुकावट : 2001 में प्रशासन ने मणिमहेश के लिए फिर से पुराने गुईनाला से दोनाली के बीच पुराने रास्ते को ठीक करवा दिया। इसमें कुछ साल तो यात्रा चलती रही। लेकिन बीते दो साल पहले भारी बारिश, भूस्खलन और चट्टानें गिरने के कारण यह रास्ता बंद हो गया था । बहुत पहले गुईनाला से दोनाली के बीच नाले के साथ मणिमहेश के लिए रास्ता था। यहां से श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा करते थे, लेकिन 1995 में बादल फटने के कारण रास्ता तहस-नहस हो गया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने मणिमहेश के लिए 1996 में गुईनाला से दोनाली के बीच यमकुंड से होते हुए नया रास्ते का निर्माण करवाया था। जिस जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है, वहां पिछले साल भी लैंडस्लाइड हुआ था। इस कारण मणिमहेश जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। बाद में लोक निर्माण विभाग  ने नया रास्ता तैयार किया। तब जाकर यात्रा करवाई गई। अब यात्रा शुरू होने से करीब डेढ़ महीने पहले यहां फिर लैंडस्लाइड हुआ है।

इस बार 26 अगस्त से मणिमहेश यात्रा :   इस बार मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए पूरे देशभर से शिव भक्त यहां पहुंचते हैं। मणिमहेश की यात्रा खतरनाक पड़ाव से होकर पूरी करनी पड़ती है। प्रशासन ने अभी मणिमहेश यात्रा पर रोक लगा रखी है। फिर भी कुछ शिव भक्त मणिमहेश पहुंच रहे हैं। हर साल यह यात्रा कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर राधाअष्टमी तक चलती है। इस यात्रा के दौरान मणिमहेश पहुंचने वाले श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश डल झील में शाही स्नान करते हैं।

स्थानीय प्रशासन ने शिव भक्तों से अपील की है कि जब आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होगी, उस दौरान ही मणिमहेश के लिए आएंं। अभी बर्फ पिघलने और लैंडस्लाइड के कारण जोखिम बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा- भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास : पत्थर गिरने से बाइक सवार ज्वाली के व्यक्ति की मौत 

एएम नाथ। चंबा :  जिला चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्गेठी के पास बुधवार को अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज के गांव खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम….नशा विरोधी अभियान में सभी दें सक्रिय योगदान : एसडीएम

एएम नाथ।  भोरंज 18 फरवरी। नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत भौंखर के गांव खुथड़ीं में विभिन्न...
article-image
पंजाब

विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर मामला दर्ज : एसडीएम भुलत्थ ने धमकाने की पुलिस को दी अपनी शिकायत

भुलत्थ : सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर 29 मार्च को उनके दफ्तर अपने साथियों सहित पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही फेसबुक पर ये सब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट होशियारपुर, 23 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा...
Translate »
error: Content is protected !!