स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए 31 सरकारी स्‍कूलों के नाम

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्‍य के 31 स्‍कूलों के नाम स्‍वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का सम्‍मान करने और आने वाली पीढ़ियों को इन व्यक्तित्वों के बारे में जागरूक करने के लिए पंजाब सीएस ने ये बेहतरीन कदम उठाया है।
पंजाब सरकार ने राज्य के 31 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया। इसके बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोज सिंह बैंस ने बताया कि राज्‍य की भगवंत मान सरकार ने पंजाब के सरकारी स्‍कूलों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। इसलिए वर्तमान शैक्षणिक सत्र के दौरान तीसरे चरण में 31 और सरकारी स्‍कूलों के नाम को बदल दिया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश के अनुसारसरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद सैनिकों के नाम पर रखा जा रहा है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी इन हस्तियों के बलिदान के बारे में पता चल सके। उन्‍होंने बताया कि जन सरकारी स्कूलों का नाम बदला गया है, उनमें खटकड़ कलां, जिला शहीद भगत सिंह नगर के सरकारी हाई स्कूल का नाम बदलकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह सरकारी हाई स्कूल कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेता निमिषा मेहता को 12 वजे डिटेन किया और शाम पांच रिलीज़ कर दिया….मोदी सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं से घबरा गई : निमिषा मेहता।

गढ़शंकर, 21 अगस्त :  भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा हलका इंचार्ज  निमिषा मेहता को  दोपहर करीब 12 बजे उनके गढ़शंकर स्थित निवास कम कार्यालय पर पुलिस ने डिटेन किया। इस दौरान जसप्रीत सिंह डीएसपी...
article-image
पंजाब

63rd Principal Harbhajan Singh All

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : The 63rd Principal Harbhajan Singh All India Football Tournament, being organized under the leadership of Kulwant Singh Sangha, President of Principal Harbhajan Singh Sporting Club, commenced today with great enthusiasm and...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे धरनास्थल पर : सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को दिया आश्वासन प्रदेश सरकार पूरे मामले को उठाएगी पंजाब सरकार के समक्ष

कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी सुमित उर्फ क्लच गिरफ्तार

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 18 मई  : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल...
Translate »
error: Content is protected !!