सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त : नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आप ने पंजाबियों से किया धोखा – शिअद

by

पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह पद लंबे समय से खाली थे और इन्हें भरे बिना ही विभागों का काम संतोषजनक ढंग से चल रहा है। सरकार ने यह पद समाप्त करने के संबंध में अधिसूचना 31 अक्तूबर को जारी किया।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पद समाप्त करने का यह फैसला, विभिन्न विभागों के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत लिया है, जिसके लिए करीब छह माह पहले सरकार की तरफ से सभी विभागों को पत्र भेजकर उनमें अधिकारियों-कर्मचारियों की स्थिति का ब्योरा मंगाया गया था। इसमें खाली पड़े पदों का विवरण भी देने को कहा गया था। विभिन्न सरकारी विभागों से मिली जानकारी के आधार पर राज्य सरकार ने उक्त 830 पदों को समाप्त करने का फैसला लिया, जिसके तहत 298 पद मिनिस्टीरियल स्टाफ के और 532 पद तकनीकी स्टाफ समाप्त किए गए हैं। खास बात यह है कि इस फैसले के लिए जो पद समाप्त हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा संख्या 79 कलर्क पदों की हैं, जबकि सीनियर असिस्टेंट के 31 पद खत्म किए गए हैं। अन्य पदों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ग्रेड-1 और ग्रे-2 के सुपरिंटेंडेंट और हेड कांस्टेबलों के पद भी समाप्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, उक्त पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव में राज्य सरकार ने गत 14 अक्तूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में ही मुहर लगा दी थी लेकिन इस संबंध में नोटिफिकेशन 16 दिन बाद जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में साफ कर दिया गया है कि समाप्त किए गए पद लंबे समय से खाली थे और अब इन पदों को भविष्य में जारी नहीं रखा जाएगा।

पंजाबियों से धोखा: सरकार के इस फैसले की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है। शिअद के प्रवक्ता ने कहा कि नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आप ने इस मामले में भी पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब तक 35 हजार नौकरियां देने का दावा किया जा रहा है, जबकि सैकड़ों की संख्या में सरकारी विभागों में पद ही समाप्त किए जा रहे हैं। यह पहला मौका जब सरकारी विभागों में इतने बड़े पैमाने पर पदों को समाप्त किया गया है। इससे साफ है कि आप सरकार नौजवानों के लिए सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर समाप्त कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला भाषा अधिकारी डा. जसवंत राय राग साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

होशियारपुर, 26 फरवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से भाषा विभाग पंजाब, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में बतौर खोज अधिकारी-कम  जिला भाषा अधिकारी सेवा निभा रहे डा. जसवंत राय को इंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैनवां में सर्वसमिति से चुने पंचायत : सर्वसमिति से पंचायत चुनने पर 1 लाख रुपये गांव के विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की एनआरआई भाग सिंह अटवाल ने

गढ़शंकर : गांव नैनवां में पंचायत अगर सर्वसमिति से चुनी जाती है तो गांव के विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यह घोषणा गांव नैनवां के कनाडा में रह रहे एनआईआर...
article-image
पंजाब

केजरीवाल का राज्यसभा जाना लगभग तय! विधानसभा उपचुनाव में सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने पंजाब के ब्यक्ति को 140 ग्राम चर्स सहित ग्रिफ्तार

एएम नाथ। कुल्लू, 25 अप्रैल : जिला कुल्लू के थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला गत दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!