मणिमहेश : महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हुई, एयरलिफ्ट कर भरमौर अस्पताल पहुंचाया, महिला की हालत में सुधार

by

भरमौर: चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा जारी है। मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते एक महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हो गई। जिसे एनडीआरएफ की टीम द्वारा तुरंत गौरीकुंड स्थित मेडिकल कैंप पहुंचाया गया. जिसके बाद मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार मुहैया करवाने के बाद महिला को एयरलिफ्ट कर सिविल अस्पताल भरमौर रवाना पहुंचाया गया। यहां पर महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है। इस घटना की की पुष्टि ब्लॉक मेडिकल अफसर भरमौर डॉ. मयंक शर्मा ने की है।
34 वर्षीय महिला यात्रा के दौरान बेहोश हुई : जानकारी के मुताविक लुधियाना की 34 वर्षीय महिला अनु अपने परिजनों के साथ मणिमहेश यात्रा पर जा रही थी। गौरीकुंड के ऊपर के हिस्से में डल झील की ओर जाते वक्त अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में भी उसे दिक्कत होने लगी और महिला की तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई की वह बेहोश हो गई। उसी समय एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत महिला को प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुंड स्थित मेडिकल कैंप में पहुंचाया। वहां से उसे हेलीकॉप्टर की मदद एयरलिफ्ट कर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया।
एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया: ब्लॉक मेडिकल अफसर भरमौर डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि महिला लुधियाना से संबंध रखती है. सांस लेने में तकलीफ होने के चलते वह रास्ते में बेहोश हो गई थी। उन्होंने बताया कि महिला को एयरलिफ्ट करके लाया गया। सिविल अस्पताल भरमौर में उनका इलाज चल रहा है और अब महिला की हालत में सुधार है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी यात्रा पर निकले तीन यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर, उन्हें गौरीकुंड से एयरलिफ्ट कर भरमौर लाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

20 मार्च से लापता रणवीर चंडीगढ़ से मिला, परिवार ने पुलिस का जताया आभार

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के मोहल्ला मिलाग नगर निवासी एक बच्चा 20 मार्च को घर से रेलवे मंडी मैदान के लिए निकला था, लेकिन घर वापिस नहीं आया था। इसके बाद उसे...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 77 पंचायतों के 469 वार्डों में होगा मतदानः डीसी अंतिम चरण में 1.09 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

ऊना (20 जनवरी)- पंचायत चुनाव के अंति चरण में 77 ग्राम पंचायतों के 469 वार्डों में मतदान होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
article-image
पंजाब

दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को नवांशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार : पूछताछ में 14 वारदातों को दिया अंजाम, तीन मामले दर्ज 

एक आरोपी घर वालों के लिए गया है इटली परंतु जालंधर में किराए के मकान में रहकर गैंग के साथ करता रहा लूटपाट नवांशहर, 25 सितंबर –  जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने मोटरसाइकिल...
article-image
पंजाब

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ब्लॉक अधिकारी गिरफ्तार

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वाइल्ड लाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!