मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 11 सितंबर तक होगी आयोजित : सरकार इस बार श्री मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सुविधा चंबा से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत – विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

by
श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित ,    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियाने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा  :  उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों के संबंध में बचत भवन चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की। बैठक में मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रशासनिक दायित्वों तथा श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुख सुविधाओं वारे गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत कानून व्यवस्था,  सड़कों के मुरम्मत संबंधी कार्यों , परिवहन सुविधा, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, साफ सफाई, श्रद्धालुओं के पंजीकरण, भोजन तथा रहने संबंधी व्यवस्थाओं, जलापूर्ति, चिकित्सा सुविधा, विद्युत एवं ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं, दूरसंचार व सूचना प्रणाली,संभावित आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों वारे विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से 11 सितंबर तक आयोजित होगी तथा इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों व व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जाए । उन्होंने बताया कि सरकार इस बार श्री मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को हेली टैक्सी सुविधा चंबा से उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
इससे पूर्व श्री मणिमहेश यात्रा के  संबंध में प्रशासनिक तैयारियों  वारे  एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने पावरप्वाइंट प्रस्तुति  के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों बारे क्रमवार विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मणिमहेश जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा पंजीकरण किया जाएगा जिसके लिए कोई भी व्यक्ति स्वयं को www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर पंजीकृत करवा सकता है।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, चुराह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशवंत खन्ना, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, , मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक चंद्र भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल मोंगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद के अतिरिक्त मिंजर मेला 2024 के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजक व सदस्यों  सहित जिला के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा व्यवस्था का केंद्रबिंदु विद्यार्थी : शिक्षा सचिव राकेश कंवर

स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चम्बा कॉलेज में सम्मेलन आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  सचिव मुख्यमंत्री, शिक्षा, ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिवा प्रोजैक्ट के अंतर्गत लगाएं जायेंगे 12 हजार फलदार पौधे : मंत्री वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत चंगर के हंडोला में शिवा प्रोजैक्ट के अंतर्गत एक हेक्टेयर भूमि पर 1750 उन्नत प्रज्जाति...
Translate »
error: Content is protected !!