मतगणना स्थल पर करवाया गया अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास : मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा  :    लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया जिसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारीयों व कर्मचारियों में हिस्सा लिया। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों से संबंधित मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चंबा ज़िला के सभी  पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी, भटियात  की मतगणना का कार्य 4 जून  को राजकीय सहस्‍त्राब्‍दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में होगा।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित  कुल 13 टेबल स्थापित किए गए हैं । मतगणना  के लिए  रिजर्व अधिकारियों सहित 15 माइक्रो आब्जर्वर, 15 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 15 कॉउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं।
भरमौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित  कुल 15 टेबल स्थापित किए गए हैं ।
इसमें  मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 18 माइक्रो आब्जर्वर, 18 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 18 कॉउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चंबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत मतगणना के लिए  सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित  कुल 15 टेबल स्थापित किए गए हैं। तथा  मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 18 माइक्रो आब्जर्वर, 18 काउंटिंग सुपरवाइजर तथा 18 कॉउंटिंग असिस्टेंट  लगाए  गए हैं।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डलहौजी  तथा भटियात  की मतगणना कार्यों के लिए सहायक निर्वाचन  अधिकारियों  सहित  कुल 13-13 टेबल स्थापित किए गए हैं
तथा इन दोनों मतगणना  केंद्रों में मतगणना के लिए रिजर्व अधिकारियों सहित 15-15 माइक्रो आब्जर्वर,  काउंटिंग सुपरवाइजर तथा  कॉउंटिंग असिस्टेंट   तैनात किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शशि पाल शर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चुराह की अध्यक्षता में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कुलबीर सिंह राणा सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में, चंबा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अरुण कुमार शर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम चंबा की अध्यक्षता में, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना नवीन कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सलूनी की अध्यक्षता में, भटियात विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पारस अग्रवाल सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम भटियात की अध्यक्षता में की जाएगी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा तीन मतगणना पर्यवेक्षकों (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि  वी.डेविड राजू चुराह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के  तहत  मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चंबा, डलहौजी, भटियात के  तहत मीका नयोरी  मतगणना पर्यवेक्षक होंगे।
आशुतोष रंजन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र  भरमौर के लिए मतगणना पर्यवेक्षक होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में बंपर अपरेंटिस भर्ती : 5000 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे आवेदन

बैकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज पर स्थापित होगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन देगा पैसा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण तथा विकास में विश्वास रखती, जन कल्याण के लिये काम कर रही सरकार : किशोरी लाल

बैजनाथ, 14 जून :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत घोड़ पीठ में लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 अप्रैल से चलेगा किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का अभियानः डीसी

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला एवं प्रदेश के अग्रणी बैंक, पीएनबी द्वारा बचत भवन ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!