मतदान के लिए ज़िला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां रवाना

by
एएम नाथ। चंबा, 30 मई :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  1 जून को होने वाले  मतदान के लिए ज़िला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना  हो गई है ।
उन्होंने बताया कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत 123 पोलिंग पार्टियों में से 121 आज रवाना हो चुकी हैं  तथा महिला   कर्मियों युक्त दो पोलिंग पार्टियां 31  मई  को रवाना होगी ।
चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी 122 पोलिंग   पार्टियां,  डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी 113 तथा  भट्टियात विधानसभा के तहत सभी 121 पोलिंग   पार्टियों को रवाना कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत उप मंडल   पांगी के अंतर्गत सभी 39 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं  जबकि उपमंडल भरमौर के तहत  109 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। दो महिला कर्मियों युक्त, एक युवा कर्मियों युक्त  तथा एक दिव्यांग कर्मियों युक्त मतदान पार्टियों को 31 मई  को रवाना किया जाएगा ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने पहला वादा किया पूरा : ओपीएस बहाल, बोर्ड-निगम कर्मचारियों को भी ओपीएस

शिमला : कैबिनेट की पहली ही मीटिंग में हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाल कर कांग्रेस सरकार ने किया पहला वादा पूरा किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट ने कहा कि कांग्रेस वादे के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के बाल देखरेख संस्थानों (सीसीआई) में पढ़ रहे बच्चों को दिखाया गया मिंजर मेला 

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा के आदेशानुसार बाल देखरेख संस्थान मैहला व साहू के बच्चोँ को अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला चम्बा में घुमाया गया।  यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार ने दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 जेसीवी, 8 टिप्परो जब्त : नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ की बड़ी कारवाई

नूरपुर :  नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन  के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए आठ जेसीवी और आठ टिप्परो को जब्त किया। जानकारी देते हुए एस पी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को गुप्त...
Translate »
error: Content is protected !!