कानून व्यवस्था तथा निगरानी टीमों के कार्य को पाया संतोषजनक : कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक

by
एएम नाथ। चम्बा  :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने जिला मुख्यालय चंबा में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल के अलावा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने ने भाग लिया। बैठक में व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों से लोकसभा चुनावों के संबंध में कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की कार्य प्रगति वारे विस्तृत ब्यौरा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में कानून व्यवस्था तथा निगरानी से संबंधित टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चुनावों  के अंतिम दौर में कानूनी व्यवस्था से जुड़े  महत्वपूर्ण विषयों  बारे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन,4 अप्रैल (तारा) : ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एनसीएफ 2023 के तहत एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्याशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के अध्यापकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा, संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई तक जमा करवाना होगा फार्म 12डी

एएम नाथ। शिमला :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लोकसभा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!