मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदान के लिए12 अन्य दस्तावेज भी मान्य –DC मुकेश रेपसवाल

by
 एएम नाथ। चंबा 30 मई  :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए  फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को अपने पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत करने को अधिकृत किया है।
उन्होंने बताया कि इनमें भारतीय  पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, सेवा पहचान पत्र (केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटिड कंपनियां), पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी), एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैंशन दस्तावेज (फोटो सहित), सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) आधार कार्ड अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज  मान्य होगा ।
मुकेश रेपसवाल ने  सभी ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि  वे लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के  निर्वहन को लेकर   अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान अवश्य करें ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कॉलरशिप घोटाले में ईडी ने भी जांच तेज कर दी : करीब 250 करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले की जांच पिछले करीब 4 साल से सीबीआई कर रही

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा माने जा रहे स्कॉलरशिप घोटाले में ईडी ने भी जांच तेज कर दी है। करीब 250 करोड़ के स्कॉलरशिप घोटाले की जांच पिछले करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो

कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग सुक्खू सरकार से सिरमौर पर श्वेत पत्र और किशाऊ परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा एएम नाथ। नाहन : हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर नंगल रोड़ माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों का पुलिस ने काटा चलान

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल रोड़ पर डिप्टी कमिशनर होशियारपुर के आदेशों के उलंघना करने पर दिन के समय गढ़शंकर नंगल रोड़ पर माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों के पुलिस ने चालान काटे।...
हिमाचल प्रदेश

क्राॅस एफआईआर : नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद

शिमला : ठियोग में नायब तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में क्राॅस एफआईआर दर्ज हुई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि...
Translate »
error: Content is protected !!