मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री बनने के बाद पहुंचे पंजाब : बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

by
नई दिल्ली। दिल्ली के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।  इसके बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के कार्यालय का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस मौके पर तरुण चुग ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी  की नाकामी को नकार दिया है, उसी तरह पंजाब भी जल्द ही भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की ‘आपदा’ से मुक्त होगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी  सरकार ने पंजाब को हर मोर्चे पर विफल कर दिया है. अब जनता सच्चाई को पहचान चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है।
सिरसा ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
बैठक में मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मेहनत करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार दिल्ली में अपने सभी वादों को पूरा करेगी और पंजाब में भी विकास और सुशासन सुनिश्चित करेगी।
सिरसा ने सिख समुदाय को मिल रहे सम्मान की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया, जो सिख समाज के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा सिख समाज की सेवा और सम्मान को प्राथमिकता देती आई है और आगे भी देती रहेगी।
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की विफलताएं-  तरुण चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को सिर्फ गुमराह किया है. राज्य में नशे की समस्या बढ़ रही है, किसान परेशान हैं, बेरोजगारी चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए, लेकिन बीजेपी पंजाब में विकास लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. इनमें पंजाब बीजेपी महासचिव परमिंदर सिंह बरार, पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, नगर निगम पार्षद विकास गिल, अमनदीप एरी और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला. बीजेपी नेताओं ने कहा कि पार्टी पंजाब में मजबूती से आगे बढ़ रही है और जनता के समर्थन से आने वाले चुनावों में शानदार जीत दर्ज करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां को ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सौंपे 20-20 लाख रुपए के चैक सौंपे : गांव पालदी को मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की ग्रांट

गढ़शंकर , 06 जनवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां की हर छोटी से बड़ी जरुरत...
article-image
पंजाब

सीएचओ, स्टाफ नर्सों व आशा सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण : हेल्थ वेलनेस सेंटरों में शुरू होगा सीसीपी केयर कंपेनियन प्रोग्राम कार्यक्रम : डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग केयर कंपेनियन प्रोग्राम का विस्तार करने जा रहा है।सीसीपी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्टाफ नर्सों को यह जानकारी देते हुए आम आदमी क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के एनएसएस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!