मनीष तिवारी को कांग्रेस के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने की आवश्यकता नहीं – पंकज कृपल

by

गढ़शंकार। कांग्रेस नेता एडवोकेट पंकज कृपाल ने प्रैस को बताया कि मनीष तिवारी को कांग्रेस के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता मनीष तिवारी को दिल की गहराइयों से प्यार करती है|उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी को लंबे समय तक कांग्रेस आलाकमान द्वारा केवल इसलिए नजरअंदाज किया जा रहा था, क्योंकि वह एक हिंदू हैं, जबकि मनीष तिवारी कई कांग्रेस नेताओं की तुलना में अधिक सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा मनीष तिवारी की लगातार अवहेलना के बावजूद मनीष तिवारी कांग्रेस की लड़ाई पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लड़ रहे हैं, क्योंकि मनीष तिवारी जन्मजात कांग्रेसी हैं|पंकज कृपाल ने कहा कि मनीष तिवारी पंजाब के मौजूदा नेतृत्व की तरह अकाली दल, पीपीपी या बीजेपी से नहीं आए, बल्कि मनीष तिवारी एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, कांग्रेस में काम करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, उनके खून में कांग्रेस है| उन्होंने कहा कि उनके पिता ने देश की एकता और अखंडता के लिए शहादत दी है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को यह समझना चाहिए कि पंजाब में हिंदू समुदाय और हिंदू नेताओं की अनदेखी की उन्हें कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में AAP सरकार ने विश्वास मत जीतकर साबित किया बहुमत

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी  ने सफलतापूर्वक अपना फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। इस शक्ति परीक्षण में 94 में से...
article-image
पंजाब

हथियारों का जखीरा खेत से बरामद : साढ़े सात किलो हेराइन भी जब्त

अमृतसर। बीएसएफ ने मंगलवार को अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। यह बरामदगी अमृतसर के गांव बल्डवाल में एक खेत से हुई। खेत से बरामद दो बड़े...
article-image
पंजाब

AJ Singh Appreciates Punjab Government’

Hoshiarpur/Mohali/Daljeet Ajnoha/Mar.15 AJ Singh, Executive Director of Tynor Orthotics, shared his views at the Progressive Punjab Investors Summit held at Plaksha University, Mohali, describing the event as an important step towards strengthening Punjab’s industrial...
Translate »
error: Content is protected !!