मनीष तिवारी द्वारा सांसद कोटे से जारी एंबुलेंस लोक सेवा में समर्पित

by

कई बेशकीमती जानों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगी यह एंबुलेंस: तिवारी

चंडीगढ़, 27 अप्रैल: स्वास्थ्य आपातकाल के कठिन समय में पीड़ित व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सांसद मनीष तिवारी के सांसद कोटे से जारी राशि से खरीदी गई एंबुलेंस को आज लोक सेवा में समर्पित किया गया। इस मौके पर सांसद तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद मनीष तिवारी ने संबोधित करते हुए, कहा कि स्वास्थ्य आपातकाल के कठिन समय में पीड़ित व्यक्ति को समय पर डॉक्टरों से इलाज मिलना उसके बचने की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने एमपी कोटे से करीब 23 लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। उन्होंने बताया कि यह एंबुलेंस समय की जरूरत के मुताबिक आधुनिक सुविधाओं से लैस है और उन्हें उम्मीद है कि यह कई बेशकीमती जानों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर का सर्वपक्षीय विकास सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। चाहे अपने एमपी कोटे से ग्रांट जारी कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हो या शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनका समाधान करवाना हो। तिवारी ने कहा कि यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा, डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनदीप सिंह भट्टी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई के तीन छात्र मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयनित

गढ़शंकर :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल  धमाई के तीन विद्यार्थियों का मेरिटोरियस स्कूल के लिए चयन हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि हर साल स्कूल...
article-image
पंजाब

आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित विशाल समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 21 अप्रैल:  डॉ बी.आर. आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 134वें जन्म दिवस को समर्पित एक विशाल समागम डॉ भीमराव आंबेडकर भवन गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

14 हजार420 बोतल शराब के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

नावादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। यह कार्रवाई रजौली समेकित...
पंजाब

जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी काबिज

होशियारपुर 10 मार्च: पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए हुए मतदान की गिनती के दौरान जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 विधान सभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीत...
Translate »
error: Content is protected !!