मनीष सिसोदिया देखेंगे पंजाब, संदीप पाठक को भेजा छत्तीसगढ़ : गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान : आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में बड़े फैसले

by
आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्येंद्र जैन को पंजाब का सह-प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली आम आदमी पार्टी का संयोजक नियुक्त किया गया है यानी उन्हें दिल्ली में पार्टी की कमान सौंपी गई है. भारद्वाज ने गोपाल राय की जगह ली है. साथ ही डोडा विधायक मेहराज मलिक को आम आदमी पार्टी का जम्मू-कश्मीर संयोजक नियुक्त किया गया है. गुजरात, गोवा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
किसको मिली कहां की जिम्मेदारी?
गुजरात: प्रभारी- गोपाल राय
सह प्रभारी- दुर्गेश पाठक
गोवा: प्रभारी- पंकज गुप्ता
सह प्रभारी- अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला
पंजाब: प्रभारी- मनीष सिसोदिया
सह प्रभारी- सत्येंद्र जैन
छत्तीसगढ़: प्रभारी- संदीप पाठक
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं।
लोगों के कल्याण के लिए…’
पंजाब के प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर मनीष सिसोदिया ने कहा, “राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में काफी विकास हुआ है. AAP सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि AAP का हर समर्पित कार्यकर्ता पार्टी का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करे. पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बहुत सम्मान करते हैं।
आतिशी संभालती रहेंगी दिल्ली की कमान
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी को राजधानी में मुख्य जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. बतौर नेता विपक्ष आतिशी बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रणनीति तय करेंगी. विधानसभा चुनाव और दिल्ली सरकार पर होने वाले बड़े सियासी हमलों की रणनीति आतिशी ही बनाएंगी. बड़े फैसलों में वो शीर्ष नेतृत्व की सहमति लेंगी. हालांकि, दिल्ली यूनिट का संगठनात्मक कार्य, पार्टी का विस्तार और फेरबदल का काम प्रदेश संयोजक गोपाल राय के अधीन रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का अग्निवीर जवान कुपवाड़ा में शहीद : दो साल पहले हुआ था सेना में भर्ती…आखिरी बार मां से हुई थी बात

मानसा  :  मानसा का अग्निवीर जवान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया. अकलिया गांव के 24 वर्षीय लवप्रीत की पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंचेगी. वह दो भाइयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों...
article-image
पंजाब

कपिल सिब्बल ने कसा तंज : भागवत के बयान और सरकार के काम में बड़ा अंतर – BJP सरकार के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों में बड़ा अंतर

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी पर संबोधन के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि भागवत के बयान और भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार...
हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : पंचायत प्रौथा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बुआ और भतीजे की मौत

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ अपने भतीजे को सुबह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में...
Translate »
error: Content is protected !!