मन की बात , प्रधानमंत्री का ऐलान : शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

by

चंडीगढ़ : 25 सितम्बर : पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर होगा।
उन्होंने कहा कि 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव के अंतर्गत शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई जाएगी। उनकी जयंती से पूर्व उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के स्मारक, उनके नाम पर स्थानों व संस्थानों के नाम हमें कर्तव्य करने के लिए प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही देश के कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापना के जरिए भी ऐसी ही एक कोशिश की है तथा अब शहीद भगत सिंह के नाम पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम इस दिशा में एक और कदम है।
इस ऐलान के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा कि आखिरकार उनकी कोशिशों को कामयाबी मिली है, चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने के फैसले पर पूरे पंजाब की तरफ से स्वागत करते हैं और इसके लिए वह पीएम मोदी के आभारी हैं। पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
गौरतलब है कि पीएम मोदी के ऐलान से पहले चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रकने को लेकर पंजाब की आप सरकार द्वारा पहलकदमी उठाई गई थी। इस मामले पर अगस्त महीने पंजाब तथा हरियाणा के बीच समझौता हुआ था। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 20 अगस्त 2022 को ट्वीट करके दी गई थी। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद जानकारी दी गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहुत हुई नेतागिरी, अब 5 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार…..पूर्व DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री को रोहित गोदारा की धमकी

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर रौनक को जान से मारने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मेरा नाम है ना’ विशेष अभियान पहली फरवरी से: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

मंडी, 31 जनवरी। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पहली फरवरी से विशेष अभियान ‘मेरा नाम है ना’ का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सैकड़ो लोगो ने शहर में किया रोष मार्च : साबुन फैकट्री के प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए 

रोष मार्च के बाद एसडीएम कार्यालय के परिसर में दो घंटे धरना लगाकर किया प्रर्दशन एसडीएम का तुरंत तवादला करने व संघर्ष कमेटी पर दर्ज किए झूठे मामले रद्द करने की मांग गढ़शंकर। लोग...
हिमाचल प्रदेश

आरटीओ ने झलेड़ा में नाका लगाकर बसों की जांच की, कोरोना पर किया जागरूक

ऊना  – आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच ने आज झलेड़ा में नाका लगाकर बसों में कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना की जांच की। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ रमेश चंद कटोच ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!