बहुत हुई नेतागिरी, अब 5 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार…..पूर्व DUSU प्रेसिडेंट रौनक खत्री को रोहित गोदारा की धमकी

by

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर रौनक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रौनक को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आने लगे। जवाब न देने पर ऑडियो कॉल भी की जा रही थीं। जब रौनक ने फोन नहीं उठाया, तो उसे और धमकियाँ मिलने लगीं।

इन मैसेज की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पुलिस फिलहाल जाँच कर रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह वाकई गोदारा गैंग की करतूत है या कुछ और। मैसेज में लिखा था- रौनक खत्री, बहुत हो गई नेतागिरी। 5 करोड़ देने की तैयारी करो। या मरने के लिए तैयार रहो। जवाब न मिलने पर मैसेज में लिखा था- फोन कब उठेगा? अब देखते हैं गोली कैसे चलेगी। 5 करोड़ से कम में समझौता नहीं हो सकता।

रौनक खत्री यानी डीयू के मटका मैन

रौनक खत्री को दिल्ली विश्वविद्यालय का मटका मैन कहा जाता है। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्य रौनक 2024-2025 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रहे। पूर्व अध्यक्ष के रूप में, वे आज भी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनका कार्यकाल कई विवादों से घिरा रहा। वहीं, 1949 में गठित दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन डूसू के अध्यक्ष रहे रौनक छात्र कल्याण की राजनीति करते हैं।

2024 में छात्र संगठन में शामिल हुए

दिल्ली के नरेला इलाके में जन्मे रौनक अगस्त 2024 में एनएसयूआई में शामिल हुए और सितंबर 2024 में छात्र संघ चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने। उन्हें 20207 वोट मिले और उन्होंने एबीवीपी उम्मीदवार को 1300 वोटों से हराया। एनएसयूआई ने डूसू को हराकर 7 साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में वापसी की। पौने दो लाख छात्रों ने मतदान किया था। रौनक को परिसर में पानी के मटके से जुड़ी पानी की समस्या के समाधान के लिए मटका मैन नाम दिया गया था।

विवादों से पुराना नाता रहा है।

बता दें कि मार्च 2025 में रौनक खत्री की SRCC के प्रोफेसरों से झड़प हो गई थी। प्रोफेसरों ने रौनक पर बदसलूकी का आरोप लगाया था और उन्हें जोकर कहा था। सितंबर 2025 में DUSU चुनाव के दौरान ABVP ने रौनक पर किरोड़ीमल कॉलेज में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। इस हमले में कई छात्र घायल हुए थे, लेकिन रौनक ने हमले के आरोपों से इनकार किया और ABVP पर EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सितंबर 2025 में ही रौनक ने DUSU चुनाव में वोट चोरी का दावा करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाकिस्तानी ड्रोन से घायल बुजुर्ग ने 52 दिन बाद तोड़ा दम… हमले में पत्नी की भी हुई थी मौत

फिरोजपुर। भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी तनातनी के दौरान बीती 9 मई को गांव खाई फेमे में एक घर पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर घायल हुए लखविंद्र सिंह की करीब 2 माह तक चले...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर डल्ला ने लिखा – मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं : पुलिस ने सूचना देने वालों को दो लाख रुपये का किया इनाम घोषित

बठिंडा : हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कनाडा में छिपे गैंगस्टर अर्श डल्ला ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। मंगलवार को गैंगस्टर डल्ला ने अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
पंजाब , समाचार

दुबई में गोली मारकर मार डालने की सजा प्राप्त 19 वर्षीय युवक को बचाने के घरवालों ने लगाई गुहा

2020 में गया था दुबई में रोजी रोटी कमाने  माहिलपुर – सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक युवक की फ़ोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि उसे दुबई की...
Translate »
error: Content is protected !!