ममलीग में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना शुरू : पंचायत को होगी 14 लाख रुपये सालाना आय

by

ग्रीन पंचायत योजना को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ममलीग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

स्वच्छ ऊर्जा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, ममलीग परियोजना में तय हुआ राजस्व वितरण मॉडल

एएम नाथ। शिमला :-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के अंतर्गत स्थापित 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड-माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना को स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह सौर ऊर्जा परियोजना प्रतिदिन लगभग 3,000 यूनिट और सालभर में करीब 8 लाख यूनिट स्वच्छ विद्युत का उत्पादन करेगी। इससे ग्राम पंचायत ममलीग को प्रतिवर्ष लगभग 14 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका जनहितकारी राजस्व वितरण मॉडल है। इसके तहत प्राप्त आय का 25 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत राशि अनाथों एवं विधवा बहनों के कल्याण के लिए उपयोग होगी। वहीं, प्रदेश सरकार और हिमऊर्जा को 20-20 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, जबकि 10 प्रतिशत राशि परियोजना के संचालन एवं रखरखाव पर व्यय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक कल्याण और सतत विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा ममलीग में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार शीघ्र ही सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन प्रदान करेगी…. पूर्व भाजपा सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए प्रदेश भर में 1000 करोड़ रुपये के बना दिए भवन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन बनाने की घोषणा की करसोग में तिब्बन और पांगणा बनेंगे सीबीएसई स्कूल, तीन पटवार सर्कल भी खुलेंगे.. एएम नाथ। करसोग :  मुख्यमंत्री ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी भी 45 घंटे की साधना के बाद कन्याकुमारी से राजधानी लौटे : 100 दिनों में ही होंगे कई बड़े फैसले

अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार लगातार तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बन रही है। वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ धर्मशाला, 08 दिसम्बर : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आयोजन स्थल को दिया जा रहा भव्य स्वरूप

हरोली मैदान रोड़ा को सजाने में जुटा प्रशासन, तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए आपसी समन्वय से दे रहे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!