मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक सम्पन्न 

by
गढ़शंकर, 22 मार्च : पीएचसी पोसी में गत दिनों संगठित मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स(मेल) युनियन की मीटिंग बीनेवाल में आयोजित की गई। बैठक दौरान इस काडर को पेश आ रही समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति के बारे में विचार चर्चा की गई। युनियन के ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा “स्वास्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि युनियन यह निश्चित करेगी कि उनके हकों को अनदेखा न किया जाए। उन्होंने कहा कि युनियन की स्थापना लंबे समय से चल रही मांगों के मद्देनजरनजर की गई है। युनियन द्वारा शीघ्र ही सरकार को अपने मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक दौरान ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष फुम्मन सिंह, सचिव परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष अमरनाथ तथा विनय कुमार, मुख्य सलाहकार विकास राणा, मीडिया सलाहकार राजेश कुमार उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा भारत व विश्व के लिए दुखदायी घटना : डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार विजय रूपाणी व अन्य मृतकों को दी श्रद्धांजलि होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से अहमदाबाद में एयर इंडिया...
Translate »
error: Content is protected !!