मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एजीपी-कम– प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी

by

होशियारपुर, 07 जून: पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिर्जव करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश बर में बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर में पिछले पांच महीनों में लाखों रुपए के फंड जारी किए जा चुके हैं। यह जानकारी ए.डी.जी.पी-कम- प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी ने देते हुए कहा कि मुस्लिम भाईचारे की जायज मांगों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड जारी किए गए हैं, जिनमें से लाहौरिया मोहल्ले में मदरसा गोसिया रिजविया, तहसील मुकेरियां में मस्जिद रहिमानिया, तहसील गढ़शंकर में मस्जिद, गांव माणक ढेरी में जामा मदनी मस्जिद, गांव भोरा में मदीना मस्जिद, फौजी कालोनी में मदीना मस्जिद, गांव कालड़ा में नुरुानी मस्जिद, गांव कल्याणपुर में मदरसा रजा-ए-मुस्तफा, गांव रायपुर में मदीना मस्जिद व गांव ढेहरीवाल में मदीना मस्जिद शामिल है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में दो कब्रिस्तान आरक्षित रखे गए हैं जबकि तीन कब्रिस्तान सीमाबंदी के बाद स्थानीय मुस्लिम भाईचारे के लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दसूहा में दो नई मस्जिदों के लिए 6-6 हजार रुपए जारी किए गए हैं।
होशियारपुर के अस्टेट अफसर फिजा प्रवीन ने बताया कि उनके जिले में लगातार विकास कार्यों के लिए प्रशासक एम.एफ. फारुकी ए.डी.जी.पी की ओर से फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य तौर पर मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तानों को रिजर्व करने पर कार्य चल रहा है और इसके अलावा उन मस्जिदों, मदरसों को भी फंड जारी किए जा रहे हैं, जहां मरम्मत या अन्य विकास कार्य किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस बार होशियारपुर सर्कल कार्यालय की ओर से 2.52 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया गया था और अब इसमें और सुधार करने के लिए समूह कर्मचारी सख्त मेहनत कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बजट की प्रतियां फूंकी : बजट में कर्मचारियों की अहम मांगें, पुरानी पेंशन, डीए, ग्रामीण और सीमा भत्ते की बहाली की अनदेखी का कर्मचारियों का आरोप

विधानसभा में शिक्षा मंत्री के मिडिल स्कूलों को बंद करने के बयान का जोरदार विरोध गढ़शंकर 6 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों की अनदेखी पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
पंजाब , समाचार

शराब निकालने की लिए लगाई भट्ठी, भट्ठी का समान, 21 लीटर लाहन व 4000 एमएल देशी शराब बरामद, दो ग्रिफतार एक फरार

 गढ़शंकर:  गढ़शंकर पुलिस ने बीत ईलाके के गांव पंडोरी बीत में से दो लोगो को हवेली में भट्ठी लगाकर शराब निकालते हुए इक्कीस लीटर भट्ठी में तैयार की गई शराब (लाहन) व चार हजार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे : मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं… कहा- केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

नई दिल्ली, 17 जनवरी :  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का...
Translate »
error: Content is protected !!