महंगाई और तेल संकट मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा : विनय कुमार

by

एएम नाथ । शिमला, 12 मई : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और तेल-गैस से जुड़ा संकट मोदी सरकार की नीतियों और फैसलों का परिणाम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील पर भी सवाल उठाए, जिसमें लोगों से सोना कम खरीदने, गाड़ियों और तेल का सीमित इस्तेमाल करने, विदेश यात्रा से बचने, खाद्य तेल की खपत घटाने और वर्क फ्रॉम होम अपनाने की बात कही गई है।

विनय कुमार ने मंगलवार को कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री लोगों से बचत और कम इस्तेमाल की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के बयान और प्रधानमंत्री की अपील एक-दूसरे के विपरीत नजर आते हैं, जिससे आम लोगों में चिंता बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनावों के दौरान केंद्र सरकार देश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताती रही, लेकिन चुनाव खत्म होते ही अब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का हवाला देकर संकट की बात की जा रही है। विनय कुमार ने कहा कि सरकार को साफ तौर पर देश की वास्तविक स्थिति लोगों के सामने रखनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी पहले ही परेशान है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेलों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं और अगर आने वाले समय में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ता है तो इसका सबसे ज्यादा बोझ आम जनता पर पड़ेगा।

विनय कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में कई ऐसे फैसले लिए, जिनका असर अब देश की अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को संकट की आशंका जताने के बजाय उसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी नीतियों और फैसलों की जिम्मेदारी लेते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए और जनता को राहत देने के लिए स्पष्ट योजना सामने रखनी चाहिए, ताकि लोगों में असमंजस और डर का माहौल खत्म हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए मर्डर : बहू ने ड्राइवर को पटाया और रच डाली मर्डर की साजिश

नगपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले महीने सामने आए हिट एंड रन मामले में बेहद ही चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही नागपुर पुलिस की जांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया गलुआ खेल मैदान का निरीक्षण, चारदीवारी लगाने के दिये निर्देश

ऊना, 9 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने आज ऊना में गलुआ में प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा खरीदने-बेचने वाले की सूचना दो, 51 हजार का इनाम पाओ : चुराह के विधायक हंसराज ने कर दिया बड़ा एलान

एएम नाथ। चम्बा :  शहरों के बाद अब चिट्टा माफिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में पांव पसार लिए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं और पंचायतें इस नशे को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की...
Translate »
error: Content is protected !!