महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी भयानक आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

by
प्रयागराज – महाकुंभ में एक बार इस बार आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं।
जानकारी के अनुसार आग देखते ही देखते फैल गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि अब इसे काबू कर लिया गया है। महाकुंभ मेले में दो दिन पहले भी आग लगी थी। उस समय महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल इस आग की वजह से जलकर खाक हो गए थे। उस घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी।
                     सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि यह आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए टैंटों में लगी थी। यह आग काफी बड़ी थी और तेजी से फैल भी रही थी। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग की घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। हालांकि इस घटना में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि महाकुंभ में आग की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मेला क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कई बार आग लग चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कुंभ, वृंदावन व अन्य राज्यों में धार्मिक समागमों से लौटने वालों के होंगे कोविड टेस्टः डीसी

कोरोना से अत्याधिक संक्रमित राज्यों से आने वालों को भी कराना होगा कोविड टेस्ट रोपड़ व होशियारपुर में भंडारे व लंगर इत्यादि में शामिल होने वालों के भी होंगे कोरोना टेस्ट ऊना  : देश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत सेक्रेटरी की मौत : महिंद्रा बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर

गढ़शंकर l बीती  रात श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर रोड पर गांव  कुक्ड माजरा के निकट महिंद्रा पिकअप की टक्कर में पंचायत सेक्रेटरी मखन सिंह की मौके पर मौत हो गई। इस सबंध में मृतक के...
हिमाचल प्रदेश

15 दिसंबर तक विभाग की मेल आईडी पर एंटर करें शूट की गई फोटो और वीडियोग्राफी : जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा

एएम नाथ। चम्बा :   जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा अचंभा थीम के विषय चंबा के परिदृश्य, चंबा की जीवन शैली पर आधारित फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व रील...
article-image
पंजाब

राजा अंबरसरिया गिरफ्तार : 400 ग्राम हैरोइन सहित अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

जालंधर : देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाईवे लुटेरा गैंग के मुखिया राजा अंबरसरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 400 ग्राम हैरोइन, एक...
Translate »
error: Content is protected !!