महात्मा गांधी जयंती पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन :. गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी हैं प्रेरणास्रोत : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त नें एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत देवदार का पौधा किया रोपित

एएम नाथ। चंबा :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आज जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में जब अनेक कुरीतियाँ समाज में व्याप्त हैं, तब गांधी जी का दर्शन और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों और मानवीय आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के लिए गांधी जी की शिक्षाओं का अनुसरण आवश्यक है।


उपायुक्त ने स्मरण दिलाया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को स्वतंत्रता दिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए हमें गांधी जी के आदर्शों से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गांधी जी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि राष्ट्र के उत्थान से जोड़ा था। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दे।


इससे पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सुल्तानपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत देवदार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के तहत सुल्तानपुर में चिन्हित स्थल को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त कर दिया गया है। यहां निरंतर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति वहां कचरा न फेंके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साफ किए गए क्षेत्र में कचरा डालते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा की और कहा कि जिले में अन्य गंदगी प्रभावित स्थलों को भी चिन्हित कर उन्हें साफ किया जाएगा तथा वहां भी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार, पार्षद सीमा कुमारी, उर्मिला जसरोटिया, खालिद मिर्ज़ा, कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित नगर परिषद के अधिकारी व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्लीपर सेल बंबर ठाकुर की पत्नी के आवास पर थे मौजूद : बंबर ठाकुर पर हमले में इस्तेमाल पिस्तौल मंडी से बरामद

एएम नाथ।  बिलासपुर :  पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। इसके ड्राइवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कण्डाघाट के खेल मैदान के विस्तारीकरण पर व्यय होंगे 2.75 करोड़ रुपए : ग्राम स्तर तक शिक्षा अधोसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़ – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दे रही है और इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी : मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित हुए कही

मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की हमीरपुर : कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की अटूट देश भक्ति, असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और इस ऐतिहासिक दिन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा-पठानकोट NH पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; दो की मौत

छतरी मोड़ के पास भीषण दुर्घटना, कार के उड़े परखच्चे; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन एएम नाथ। चंबा : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतरी मोड़ के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में...
Translate »
error: Content is protected !!