महाराज अग्रसेन सेवा शक्ति संगठन पंजाब : रात को 10:00 बजे सारे शहर में जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल

by

होशियारपुर – अग्रसेन सेवा शक्ति सगठन के सदस्यों ने देर रात रात सरकारी हस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जी मंडी, नई दाना मंडी, लेबर शैड, कनक मंडी , धोबी घाट, माहिलपुर अड्डा, प्रभात चौंक, रोशन ग्राऊंड, ग्रीन वियु पार्क, पीर मदी शाह, बस्सी खवाजु सभी जगह पर जाकर इस भंयकर सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को कम्बल दिए। इस अवसर पर प्रधान मनीष गुप्ता, कैशियर सुकेश गुप्ता, कार्यकारणी सदसय राजीव बांसल, नारी शक्ति विंग की महासचिव रिमपी मितल जी, कैशियर विशाखा अग्रवाल जी,कुशा गुप्ता, सोनिया अग्रवाल जी, राजेश अग्रवाल, राहुल गुप्ता साहिल अग्रवाल जी उपस्थित थे। प्रधान मनीष गुप्ता ने बताया कि हमारा संगठन लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी पंजाब वासियों से अपील करता है कि आज के समाज में लड़किया किसी भी वर्ग में लड़कों से पिछे नही हैं, बल्कि आजकल लड़किया अपने माता पिता व समाज का नाम ज्यादा रोशन कर रही हैं। हम सभी को बेटी के जन्म पर लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाना चाहिए। उनको पढ़ालिखा कर इस काबिल बनाए कि हमारे परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें। प्रधान मनीष गुप्ता, खजांची सुकेश गुप्ता व रिमपी मितल जी ने सभी को लोहड़ी व मकर सक्रांति की बहुत बहुत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी व सभी को विश्वास दिलाया कि हमारा संगठन समाज की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा रिमाइंडर – मनीष तिवारी के पत्रों का लिया संज्ञान

चंडीगढ़, 22 अगस्त :  लगातार 14 महीनों से संसद में मुद्दे उठाने और केंद्रीय गृहमंत्री से लगातार फ़ॉलो-अप करने के बाद, अब गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जवाब...
article-image
पंजाब

एनजीटी तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें सभी विभाग : एडीसी

धर्मशाला, 28 नवम्बर। सभी विभाग नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में आज वीरवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के तहत कार्यों की समीक्षा बैठक की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नैनवां में सर्वसमिति से चुने पंचायत : सर्वसमिति से पंचायत चुनने पर 1 लाख रुपये गांव के विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की एनआरआई भाग सिंह अटवाल ने

गढ़शंकर : गांव नैनवां में पंचायत अगर सर्वसमिति से चुनी जाती है तो गांव के विकास कार्यों के लिए एक लाख रुपए दिए जाएंगे। यह घोषणा गांव नैनवां के कनाडा में रह रहे एनआईआर...
Translate »
error: Content is protected !!