महाराज ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजेन्द्र चंद पब्लिक स्कूल मनसोवाल का 10वीं का रिजल्ट शानदार

by

गढ़शंकर : 23 जुलाई
श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा (गरीबदास संप्रदाय) के मौजूदा गद्दीनशीन वेदांत आचार्य सतगुरु चेतना नंद महाराज भूरीवालों के संरक्षण में बीत इलाके में चल रहे महाराज ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजेन्द्र चंद पब्लिक स्कूल मनसोवाल (सीबीएसई) का 10वीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत रहा है।
स्कूल प्रिंसिपल कंचन बाला ने बताया कि 10वीं कक्षा के 97 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एवं सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों समेत पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र ओंकार गोजरा पुत्र चूहड़ सिंह ने 93 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान, अमृत पुत्री शाम सिंह तथा सुखप्रीत कौर पुत्री अमरीक सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान, दिशांत कुमार पुत्र मनोहर लाल ने 91.8 प्रतिशत तथा निशा पुत्री राम पाल ने 91.2 अंकों के साथ क्रमवार तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विद्यार्थियों एवं स्टाफ की मेहनत को लेकर सराहना करते हुए भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा के मौजूदा गद्दीनशीन तथा एजुकेशन संस्थाओं के संरक्षक वेदांत आचार्य स्वामी श्री चेतना नंद महाराज भूरीवालों ने शुभकामनाएं भेंट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Awareness Workshop Held at LBPL

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.20 : Under Punjab government’s “War Against Drugs” (yudh Nasian Virudh)campaign, the District De-Addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur organised an awareness workshop at Ludhiana Beverages Limited, Coca-Cola Hoshiarpur Plant (LBPL), following directives from...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार हमारे व देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा: ADC राहुल चाबा

5 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत लोगों को किया जाएगा जागरुक : डी.ए.पी विजिलेंस होशियारपुर, 30 अक्टूबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है...
article-image
पंजाब

कैट परीक्षा के टॉपर आर्यन कपूर का पूर्व विधायक गोल्डी ने सम्मान किया

गढ़शंकर  : कैट परीक्षा 2020  में 1.90 लाख परीक्षार्थियों में 100 में से 100 अंक लेकर देश भर के पंजाब के अकेले टॉप 10 में आने वाले गढ़शंकर के विद्यार्थी आर्यन कपूर पुत्र राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!