महाराष्ट्र दौरे से लौटी महिला पंचों-सरपंचों का पंचायत विभाग ने किया सममान : जिले के पंचायत सदस्यों ने दौरे के दौरान सहियोग दिया-बीडीपीओ

by

होशियारपुर। पंजाब सरकार की तरफ से पंचायत विभाग की अगुवाई में जिले के महिला पंचायत सदस्यों को करवाए गए महाराष्ट्र दौरे के दौरान, वहां की प्रोग्रेसिव पंचायतों के बारे में जानकारी लेने वाले और इस दौरे के दौरान योगदान देने वाले पंचायत सदस्यों का बीडीपीओ ब्लॉक-2 के ऑफिस में बीडीपीओ दिलबाग सिंह, सुपरंटेंडेंट अजय कुमार की अगुवाई में सममान किया गया। इस मौके पर  दिलबाग सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से करवाए गए इस दौरे का मकसद जिले की महिला पंचों-सरपंचों को महाराष्ट्र की प्रोग्रेसिव पंचायतों द्वारा विकास के लिए अपनाए गए मॉडल से अवगत करवाना था और हमें बहुत खुशी है कि इस दौरे पर भेजे गए पंच-सरपंच और सेल्फ-हेल्प ग्रुप चलाने वाली महिलाओं ने वापस आकर अपने गांवों में काम करना शुरू कर दिया हैं। इस मौके पर पंचायत विभाग ने महाराष्ट्र दौरे से लौटी महिलाओं मीना रानी शेरपुर, रजवंत कौर डगाना खुर्द, रविंदर कौर बुरे जट्टां, कुलदीप कौर सतौर, हरमिंदर कौर पंडोरी बावा दास, नीलम रानी मिट्ठेवाल आदि को सममानित किया। इस समय रजवंत कौर धामी और मीना रानी शेरपुर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित इस दौरे के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है और आने वाले समय में पंचायत विभाग के नेतृत्व में हम अपने गांवों की नुहार बदल देंगे, उन्होंने आगे कहा कि ऐसे एक्सपोजर दौरे आने वाले समय में भी जारी रहने चाहिए और सभी को ऐसे दौरों का लाभ मिलना चाहिए। इस मौके पर परगट सिंह अकाउंटेंट, नीलम सैनी जीआरएस, आरती पंचायत सचिव आदि भी मौजूद थे।
-महाराष्ट्र दौरे से लौटे पंचायत सदस्यों को सम्मानित करते पंचायत विभाग के अधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की योजनाएं बन रही लक्षित वर्गों का सम्बल – मनमोहन शर्मा

 सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का सम्बल बन रही हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस यहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुज और साहिल ने राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मचाया धमाल : *सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे सीपीएस आशीष बुटेल

एएम नाथ।  प्रागपुर 14 जनवरी:  राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला प्रागपुर की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए। सुरेंद्र मनकोटिया पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने...
Translate »
error: Content is protected !!