वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

by
मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था नाके के दौरान पुलिस की टीम सभी वाहनों की जांच कर रही थी। वहीं वोल्वो बस नंबर (डीडी 01 पी 9322) को भी जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम द्वारा सभी यात्रियों की जांच की गई।
वहीं जब बस चालक की तलाशी ली गई तो चालक के पास से पुलिस ने 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं मामले में जांच की जा रही है। आरोपित पुलिस रिमांड पर है। पुलिस आरोपित से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की यह खेप कहा से लाई गई थी और कहां पंहुचाई जानी थी। चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद, निवासी पद्घर, जिला मंडी के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल रजत, भानु प्रताप, अनिल शर्मा, कांस्टेबल देवेंद्र और ललित मौके पर मौजूद रहे। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वोट खरीदने वालों से डबल पैसा लें, लेकिन वोट कांग्रेस के पक्ष में ही डालें क्योंकि यह आपका ही पैसा : CM सुक्खू

एएम नाथ।  देहरा : हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।  अब चुनाव प्रचार के लिए भी चंद दिनों का ही वक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित

सुंदरनगर, 31 मई । एएम नाथ। सुंदरनगर  : पंचायत समिति सुंदरनगर के अंतर्गत 16 ग्राम सभाओं के लिए हुए बीडीसी चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशरों की मशीनरी को जब्त व परिसर को सील करने के हाईकोर्ट ने आदेश किए जारी : कायदे कानून को ताक पर रख कर चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ

रोहित राणा। शिमला :  नालागढ़ जिला सोलन में कायदे कानून को ताक पर रख कर चलाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। कार्यवाहक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला : आईपीएस सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी स्टेट विजिलेंस

हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला शिमला :  हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!